Money Plant की जड़ों को सड़ने से बचाएं, ये एक पाउडर का करें इस्तेमाल

क्या आपका Money Plant बढ़िया नहीं बढ़ रहा या इसकी जड़ें सड़ने लगी हैं? चिंता मत करें, एक छोटे से बदलाव से आप इसे स्वस्थ और हरा-भरा रख सकते हैं. बस पानी में एक खास पाउडर मिला कर डालें, और देखिए कैसे आपके मनी प्लांट की जड़ें सड़ने से बच जाएंगी.
Money Plant

Plant Care: मनी प्लांट जिसे घर और ऑफ़िस में सकारात्मकता और सौंदर्य बढ़ाने के लिए रखा जाता है. यह ठंड के मौसम में थोड़ी ज़्यादा देखभाल की माँग करता है. वैसे तो ठंड के मौसम में सभी पौधों की डबल देखभाल करनी पड़ती है. मनी प्लांट का पौधा एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है.

लेकिन ठंड के मौसम में मनी प्लांट के पौधों को लेकर लोगों की कई शिकायतें रहती है. ठंड की वजह से मनी प्लांट की पत्तियाँ पीली पड़ने लगती है साथ ही साथ सड़ने भी लगती है. ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ जाती है, और वे बिना सोचे समझे पौधों की सेहत के लिए तरह तरह के उपाय करने लगते हैं.

मनी प्लांट के पौधों की देखभाल (Money Plant Care)

वैसे तो पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए बाज़ार में तरह तरह के फर्टिलाइजर मिलते हैं. लेकिन इन फर्टिलाइजर में तरह तरह के केमिकल भी पाए जाते हैं जिस वजह से कई बार पौधों को फ़ायदा होने की वजह नुक़सान पहुँच सकता है.

ऐसे में बाज़ार में मिलने वाले फर्टिलाइजर का इस्तेमाल न करते हुए अगर आप कुछ साधारण चीज़ों का ही इस्तेमाल करेंगे तो पौधे ना सिर्फ़ बढ़ेंगी बल्कि स्वस्थ भी रहेंगे.

एप्सम सॉल्ट का करें इस्तेमाल

मनी प्लांट को पानी में उगाना एक बहुत ही अच्छा तरीक़ा माना जाता है, अक्सर लोग इसे पानी में ही उगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक पानी में रहने से इसकी जड़ें सड़ने लगती है.

इस समस्या से बचने के लिए एप्सम सॉल्ट इस्तेमाल एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप इस सॉल्ट की एक चम्मच मनी प्लांट के पानी में डाल सकते हैं. यह पौधे को ज़रूरी मिनरल्स देता है. जिससे पौधे की ग्रोथ बढ़ती है और वह स्वस्थ रहता है.

जानें इस्तेमाल करने का तरीक़ा

मनी प्लांट के अच्छी ग्रोथ के लिए आप मनी प्लांट एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कुछ इस तरह कर सकते हैं. इसके लिए आधा चम्मच एप्सम सॉल्ट ले और उसमें थोड़ा सा एनपीके पाउडर मिलाएँ.

फिर इस मिश्रण को पानी में डालकर अच्छे से घोल लें. फिर इसे कुछ देर धूप में रखें ताकि यह अच्छे से घुल जाए. फिर इस तैयार किए गए पाने को मनी प्लांट की जड़ों में डालें और पौधे को शाम को अपनी जगह पर वापस रख दें. इस तरह इस्तेमाल करने से पौधों की ग्रोथ बढ़ेगी.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews