दिन-रात पढ़ने के बाद भी भूल जाते हैं बच्चे? ये आसान तरीके करेंगे मदद

अगर आपके बच्चे दिन-रात पढ़ाई करते हैं लेकिन फिर भी चीज़ें भूल जाते हैं, तो चिंता की बात नहीं! अक्सर बच्चों का ध्यान केंद्रित न हो पाने और ठीक से याद रखने में मुश्किल होती है.
parenting tips

हर माता-पिता की यही ख़्वाहिश होती है कि उनका बच्चा अच्छे अच्छे संस्कार सीखे, पढ़ाई में हमेशा आगे रहे हैं, और जीवन में ख़ूब तरक़्क़ी करे. अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए माता-पिता (Parenting Tips) बच्चों को बचपन से ही सारी सुख सुविधाएँ उपलब्ध करवाते हैं, जिससे की बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़े. माता-पिता हमेशा पढ़ाई को लेकर बच्चों के पीछे लगे रहते हैं.

कई बार देखा जाता है कि बच्चे घंटो-घंटों किताबों के सामने बैठे रहते हैं, लेकिन उन्हें ज़्यादा देर तक कुछ भी याद नहीं रह पाता है. लाख कोशिश करने के बाद भी बच्चे पढ़ा हुआ सब कुछ भूल जाते हैं. ऐसे में माता-पिता की टेंशन और भी ज़्यादा बढ़ जाती है, अच्छी स्कूल में पढ़ाने, अच्छी कोचिंग में पढ़ाने, साथ ही साथ सारी सुख सुविधाएँ देने के बावजूद भी जब उनका बच्चा नहीं पढ़ पाता है, तो ये कहीं न कहीं चिंता का विषय बन जाता है. लेकिन अब ज़्यादा चिंता की कोई बात नहीं हम आज आपको इस आर्टिकल के ज़रिये बताएंगे, कि आप किस तरह से अपने बच्चों की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं जिससे कि उन्हें पढ़ा हुआ सब कुछ याद हो सके.

रटवाकर न पढ़ाएं

सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं आपका बच्चा पढ़ाई के दौरान चीज़ों को रट तो नहीं रहा है, कई बार माता पिता भी बच्चों को पढ़ाई के दौरान रटवाने का काम करते हैं. रटी हुई चीज़ें ज़्यादा देर तक याद नहीं रहती हैं, इसलिए हमेशा बच्चों को बतायें कि समझकर पढ़ना लंबे समय तक याद रहता है.

टॉपिक को इंट्रेस्टिंग बनाएं

इसके अलावा मैं ऐसा कर सकते हैं, बोरिंग से बोरिंग टॉपिक को इंट्रेस्टिंग बनाने की कोशिश करें. जब बच्ची बोरिंग से बोरिंग टॉपिक को इंटरेस्टिंग तरीक़े से पढ़ने की कोशिश करेंगे तो उन्हें चीज़ें लंबे समय तक याद रहेगी साथ ही साथ याद करने में भी आसानी होगी. ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए पढ़ाई को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं.

कैद में न रखें

इस बात का ध्यान रखें की पढ़ाई बच्चों के लिए बहुत ज़रूरी होती है, लेकिन इतनी भी ज़रूरी नहीं होती है कि आप बच्चों का खेलना-कूदना और मनोरंजन करना ही बंद करवा दें, जिस तरह से पढ़ाई बच्चों के लिए ज़रूरी है, उसी तरह पर्याप्त नींद लेना भी उतना ही ज़रूरी है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि क्या आपका बच्चा पर्याप्त नींद ले पा रहा है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews