
घुमक्कड़ या ट्रैवलिंग करने वाले लोगों के लिए क्या गर्मी, क्या बरसात और क्या ठंडी, वह किसी भी मौसम में नई-नई जगह को एक्सप्लोर करने के लिए निकल पड़ते हैं। समय में बदलाव के साथ घूमने-फिरने का अंदाज भी लगभग बदल चुका है। पहले की अपेक्षा अब यात्रा से जुड़ी आदतों में काफी ज्यादा चेंज देखने को मिला है। लोग ट्रैवल ट्रेंड्स शब्द का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
यदि आप भी ट्रैवल करने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको उन तीन ट्रैवलिंग के ट्रेंड्स के बारे में बताएंगे, जो पर्यटकों के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
डिजिटल डिटॉक्स ट्रैवल ट्रेंड
इस लिस्ट में पहला ट्रेंड डिजिटल डिटॉक्स ट्रैवल का आता है। दरअसल, इस तरह के ट्रैवल ट्रेंड्स का अर्थ है कि लोग ऐसे डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, जहां उन्हें दुनिया और मोबाइल से दूर रहने को मिल सके। जहां वे सुकून और आराम के कुछ पल बिता सकें। वर्तमान में डिजिटल डिटॉक्स ट्रैवल ट्रेंड बढ़ रहा है। इसलिए लोग अधिकतर जंगल रिट्रीट्स, मेडिटेशन सेंटर के साथ ही नेटवर्क फ्री और नेचुरल प्लेसेज़ ढूंढते हैं। इन स्थानों पर टूरिज्म काफी ज्यादा बढ़ रहा है।
वर्केशन ट्रैवल ट्रेंड
इस लिस्ट में वर्केशन एक नया ट्रेंड प्रचलित हुआ है। दरअसल, यह ट्रेंड वर्क फ्रॉम होम की सुविधा आने के बाद से शुरू हुआ है। वेकेशन का मतलब है कि लोग ट्रैवलिंग के साथ-साथ वर्क को कर पाते हैं। यदि इसको इंग्लिश में तोड़कर देखा जाए, तो यह वर्क प्लस वेकेशन बनता है। वर्क फ्रॉम होम की सुविधा आने के बाद लोग अपनी फैमिली, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ पहाड़ों, समुद्र के किनारे, धार्मिक स्थलों पर भी आराम से बैठकर काम और वेकेशन दोनों का मजा उठा सकते हैं।
सस्टेनेबल ट्रैवल ट्रेंड
इसके अलावा, ट्रैवलिंग के प्रमुख ट्रेंड्स में सस्टेनेबल ट्रैवल भी प्रचलित हुआ है। इसका मतलब है कि लोग टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर लोकल संसाधनों का उपयोग करके वहां पहुंचना चाहते हैं, जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

