शरीर की अंदर से कर देगी सफाई लहसुन की चटनी, जानें इसकी आसान रेसिपी

यकीन मानिए, हर कोई आपके इस लहसुन की चटनी की तारीफ करेगा। आस-पड़ोस के लोग आपसे इस रेसिपी को भी पूछेंगे। वहीं, मेहमान भी आपके हाथ की बनी इस चटनी की तारीफ करेंगे।
Garlic Chutney Recipe

भारतीय थाली में एक से बढ़कर एक व्यंजन परोसे जाते हैं, जिनमें यदि चटनी शामिल हो तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को अंदर से साफ कर देती है। बोरिंग से खाने में भी चटनी जान डाल देती है। यदि किसी को कोई सब्जी पसंद नहीं है, तो चटनी के साथ आसानी से खाने को खाया जा सकता है। चटनी कई चीजों की, कई तरीके से बनाई जाती है। बिना चटनी के कोई भी पार्टी अधूरी रह जाती है।

यदि आप भी अपनी फैमिली के लिए कुछ ऐसी चटपटी चटनी बनाने की रेसिपी ढूंढ रही हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद होने वाला है।

लहसुन की चटनी

दरअसल, आज हम आपको लहसुन की चटनी के बारे में बताएंगे, जिसमें लहसुन का स्वाद खाने को दोगुना कर देता है। आप अपनी फैमिली और मेहमानों के लिए मारवाड़ी लहसुन की चटनी बना सकती हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ सूजन को कम कर देती है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है, बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं।

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले लहसुन को छीलकर साफ कर लें, क्योंकि टूटे हुए लहसुन से चटनी बनाना बहुत ही मजेदार और टेस्टी रहता है। अब इस टूटे हुए लहसुन को किसी बाउल में निकाल लें। इसमें दो चम्मच कटी हुई लाल मिर्च को पानी में मिक्स करके पेस्ट बना लें। आप चाहें तो सूखी लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इसमें एक टेबल स्पून साबुत धनिया डालने से भी अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब चटनी बनाने के लिए पैन या कढ़ाई लेकर गैस पर चढ़ा दें। उसमें दो चुटकी हींग डालें। अब तेल में आधा चम्मच राय डालकर इसे चटकने तक का इंतजार करें। अब इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर घुमा लें। फिर तेल में कटा हुआ लहसुन डाल दें और इसे तब तक फ्राई करें जब तक यह भुरा ना हो जाए। अब इसमें कटा हुआ धनिया डालकर उसे घुमा लें। अब पिसी हुई मिर्ची को इसमें डालें। इसे मीडियम आंच पर दो से तीन मिनट तक पकाएं। इस दौरान आपको चटनी को लगातार घुमाते रहना है।
  • यदि आप चटनी को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो गाढ़ा और खट्टा दही डाल सकती हैं। आप चाहें तो दही की जगह इमली का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह से घुमा लें। इस तरह आपकी लहसुन की चटनी तैयार है, जिसे थोड़ा हल्का होने के लिए रख दें। यह स्वाद में बहुत ही ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होने वाली है। आप इसे कई दिनों तक रखकर खा सकती हैं। यह पूरी, पराठा या फिर चावल के साथ खाया जा सकता है।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews