भुने तिल से बनाएं लसूनी मेथी, स्वाद ऐसा लाजवाब की मेथी भी लगेगी खास

भुने तिल से बनाएं लसूनी मेथी, स्वाद ऐसा लाजवाब की मेथी भी लगेगी खास

Lifestyle News: सर्दियों के मौसम की खास बात है हर किस्म की भाजियां, बस इन्हें बनाने के नए-नए तरीके आपको पता होना चाहिए। जिनके जरिए आप अपनी थाली में हर दिन एक नई स्वाद से भरी सब्जी देख सकते हैं। मेथी भी ऐसी ही एक भाजी है जो स्वाद में लाजवाब होती है। इसे आपने अक्सर भून कर, दाल में मिलाकर या मटर के साथ पकाया होगा। इस बार घर पर लसूनी मेथी की रेसिपी ट्राई करके जरूर देखें। ये ऐसी रेसिपी है जो गर्म पूड़ी या पराठे के स्वाद को और बढ़ा देगी।

लसूनी मेथी के लिए सामग्री

  • ताजी हरी मेथी
  • भुने हुए तिल और मूंगफली तेल
  • लहसुन की कलियां
  • बेसन
  • प्याज
  • टमाटर
  • जीरा
  • लाल मिर्च, हल्दी और नमक

लसूनी मेथी की रेसिपी

  • लसूनी मेथी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी तैयार करें, भाजी को अच्छे से धो कर काट लें।
  • लहसुन भी छील कर रख लें।
  • अब भुने तिल और मूंगफली को मिक्सर में डालकर पीस लें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म होने रखने के बाद उसमें मेथी डालें।
  • मेथी को अच्छे से भूने और अलग रख लें।
  • कढ़ाई में फिर से तेल डालें, गर्म होने पर जीरे तड़काएं, लहसुन डालें, लहसुन के सुनहरा होने के बाद प्याज टमाटर डाल लें और सारे मसाले डालें।
  • भुने हुए तिल और मूंगफली के पेस्ट को डालकर पकाएं, इसमें बेसन डालें।
  • आखिर में भुनी हुई मेथी डालें और गैस बंद कर दें। लसूनी मेथी की ये सब्जी पराठों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews