सूट के साथ कैरी करें ये डिजाइनर जूतियां, मिलेगा परफेक्ट इंडियन लुक

हर इंडियन आउटफिट के साथ हील्स अच्छी नहीं लगती है इसलिए कुछ दूसरे फुटवियर ऑप्शन होना भी जरूरी है। चलिए हम आपको कुछ लेटेस्ट जूती की डिजाइन बताते हैं जो आप सूट के साथ पहन सकते हैं।
Latest Jutti Designs

हमारे लुक को बेहतरीन बनाने में आउटफिट जितना जरूरी होता है फुटवियर भी उतना ही इंपोर्टेंट होता है। दरअसल, हमने जो भी पहना है उसमें परफेक्ट लुक तब निखरकर सामने आता है जब हमने सही तरह के फुटवियर पहने हो। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सभी अक्सर अलग-अलग डिजाइन सर्च करते हैं।

इंडियन आउटफिट यानी कि सूट के साथ फुटवियर की बात करें तो सैंडल्स, हील्स, जूती कई सारे ऑप्शन हैं। कई बार सूट के डिजाइन ऐसी होती है कि उस पर हील्स अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप ट्रेंड में चल रही जूती पहन सकते हैं। इन्हें पहनने के बाद आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। चलिए आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन बताते हैं।

मिरर वर्क जूती (Latest Jutti Designs)

इन दोनों मिरर वर्क जूती काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। अगर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं तो इस तरह की जूतियां पहन सकती हैं। प्लेन सूट के साथ यह खूबसूरत लगेगी। इसमें कई सारे रंग आपको बहुत आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।

Latest Jutti Designs

घुंघरू वाली जूती

मार्केट में सूट के साथ पहनने के लिए घुंघरू वाली ज्योति भी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है। इसमें आगे की तरफ घुंघरू लगे हुए होते हैं। सूट के साथ पहनने पर यह बहुत खूबसूरत लगती है। पैंट सूट हो या फिर पटियाला यह दोनों के साथ ही शानदार लगेगी। इसमें अलग-अलग कलर वर्क और घुंघरू के पैटर्न मिल जाएंगे। शादी और पार्टी के हिसाब से ये बेस्ट है।

Latest Jutti Designs

एंब्रॉइडरी वर्क जूती

एंब्रॉयडरी करी हुई जूती भी पैरों में पहनने पर बहुत खूबसूरत लगती है। इसमें आगे की तरफ एंब्रॉयडरी करी हुई होती है जो इंडियन लुक को परफेक्ट बनाने का काम करती है। आप इसे हर तरह के सूट के साथ पहन सकते हैं। मार्केट में आपको इसमें कई सारे कलर और डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे।

Latest Jutti Designs

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews