स्वाद से साथ सेहत भी, बनाइये चावल की ये चार रेसिपी

स्वाद से साथ सेहत भी, बनाइये चावल की ये चार रेसिपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहिणियों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है ‘आज खाने में क्या बनाएं।’ रोज रोज किचन में ऐसा क्या एक्सपेरिमेंट करे कि घरवालों को स्वाद में नयापन मिले। इसीलिए आजकल सोशल मीडिया पर तरह तरह के खाद्य पदार्थों की रेसिपी काफी पापुलर है। इन्हें देखकर आप उसी खाने को नए अंदाज में बना सकते हैं। हम भी आज आपके लिए ऐसी ही कुछ रेसिपी लेकर आए हैं।

Cute Video : बिल्ली ने अपने बच्चे को किया लाड़, देखकर आ जाएगा प्यार

चावल हमारे यहां के मुख्य भोजन में शामिल है। विश्व के कई हिस्सों में चावल को बड़े ही शौक से खाया जाता है। हालांकि अक्सर डाइटिंग के दौरान लोग चावल छोड़ देते हैं, लेकिन इसमें ऐसे कई गुण है जो हमारे शरीर को बहुत लाभ पहुंचाते हैं। चावल में विटामिन बी, मैंगनीज, सेलेनियम, मैग्नीशियम और फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। सब्जियों के साथ इसका कॉम्बिनेशन इसे और पोषक बना देता है।

आज हम आपके लिए लाए हैं चावल की चार रेसिपी (rice recipe)। ये आपके घर में भी बनती होगी, लेकिन एक बार इन्हें आरजे पायल के स्टाइल में बनाकर देखिये। ये आपके लिए मटर पनीर पुलाव, सोया चंक्स पुलाव, मिक्स वेज पुलाव और कर्ड राइस की विधि लेकर आई है। ये चारों ही बहुत हेल्दी डिश है जिनमें राइस के साथ पनीर, सोयाबीन, सब्जियां और दही का अलग अलग कॉम्बिनेशन है। इसे आप टिफिन में दे सकती हैं या फिर लंच और डिनर में भी बना सकती हैं। अगर कोई गेस्ट आ रहा है तो ये फटाफट रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। तो देखिये ये रेसिपी और आप भी इन्हें अपने किचन में ट्राई कीजिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews