बारिश में नींबू की होगी भरपूर बरसात, बस डालें 10 रुपये की ये देसी खाद

बरसात के मौसम में नींबू का पेड़ तेजी से फल देता है, लेकिन इसके लिए ज़रूरी है सही पोषण। सिर्फ 10 रुपये की देसी खाद जैसे वुड ऐश, एप्सम सॉल्ट या गोबर खाद डालने से नींबू की पैदावार बढ़ाई जा सकती है और बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
lemon plant

बारिश का मौसम वैसे तो हर पौधे के लिए वरदान होता है, लेकिन नींबू के पेड़ के लिए ये वक्त और भी खास है। अगर आपने घर में नींबू का पौधा लगाया है और चाहते हैं कि वो खूब सारे फल दे, तो एक बेहद आसान और सस्ती तरकीब से आप इसकी पैदावार बढ़ा सकते हैं।

बाजार में महंगे फर्टिलाइजर और स्प्रे की जगह अब लोग देसी नुस्खों की ओर लौट रहे हैं। नींबू के पौधे में सिर्फ 10 रुपये की एक खास देसी खाद डालने से न सिर्फ फूल और फल जल्दी आते हैं, बल्कि पौधा भी जल्दी बढ़ता है। आइए जानते हैं कौन सी है ये चमत्कारी खाद और इसे कैसे डालें।

बरसात में नींबू के पेड़ को चाहिए खास देखभाल

कौन सी है ये 10 रुपये की देसी खाद?

इस देसी खाद में मुख्य रूप से लकड़ी की राख (Wood Ash), एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt), पोटाश और गोबर की खाद का मिश्रण होता है। यह सभी चीजें न केवल सस्ती हैं बल्कि पौधों के लिए नेचुरल और फायदेमंद भी मानी जाती हैं। एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम होता है जो नींबू के पौधे की पत्तियों को हरा और सेहतमंद बनाता है। वहीं, राख में पोटैशियम भरपूर होता है जो फूल-फलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे बनाएं और डालें ये खाद?

एक छोटा चम्मच एप्सम सॉल्ट, दो चम्मच लकड़ी की राख और थोड़ा-सा गोबर एक साथ मिलाएं और नींबू के पौधे की जड़ों के पास डालें। इस मिश्रण को महीने में एक बार डालने से पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है और कुछ ही हफ्तों में आपको फूल नजर आने लगते हैं। बरसात में जब मिट्टी नम रहती है, तब ये खाद जल्दी असर करती है।

बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अगर ये उपाय नियमित रूप से अपनाया जाए तो घर के गमले में लगे नींबू का पौधा ही आपकी जरूरत पूरी कर सकता है। न तो आपको महंगे फल खरीदने की जरूरत पड़ेगी और न ही रासायनिक खाद पर पैसे खर्च करने होंगे। साथ ही ये एक इको-फ्रेंडली तरीका है जिससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews