नींबू के पेड़ को गर्मियों में हरा-भरा कैसे बनाएं? ये टिप्स कर सकती है आपकी मदद

गर्मियों में नींबू के पेड़ की देखभाल थोड़ी मुश्किल हो सकती है, खासकर जब बढ़ी हुई गर्मी और सूखा उसे नुकसान पहुंचाने लगते हैं। लेकिन थोड़ी सी सावधानी और सही उपायों से आप अपने नींबू के पेड़ को हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं।
Lemon Plant

गर्मियों का मौसम आते ही नींबू की डिमांड जैसे कि आसमान छूने लगती है, जैसे-जैसे डिमांड बढ़ती है वैसे-वैसे बाज़ारों में नींबू के भाव भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में हर बार बाज़ार से नींबू ख़रीदना कई बार आपकी जेब ढीली कर सकता है, गर्मियों के मौसम में ठंडा ठंडा नींबू का शरबत पीना, शिकंजी पीना या फिर तमाम प्रकार के व्यंजनों में निम्बू डालना, हर किसी को बेहद पसंद होता है।

ऐसे में घर पर नींबू का पेड़ लगाना एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा के कारण पेड़-पौधों को भी कई परेशानियों से गुज़रना पड़ता है। यह एक ऐसा मौसम होता है जब पेड़-पौधों को दोगुना देखभाल की आवश्यकता होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आख़िर गर्मियों के मौसम में नींबू के पेड़ की देखभाल करें तो कैसे करें?

गर्मी में कैसे करें नींबू के पेड़ की देखभाल?

ज़्यादा टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे, आप किस तरह से घर पर लगे हुए नींबू के पेड़ की देखभाल कर सकते हैं। सबसे पहले तो यह बात समझने की कोशिश करें कि आपको नींबू के पेड़ की अच्छी देखभाल करने के लिए बाज़ार में मिलने वाले महंगे फर्टिलाइजर ख़रीदने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि आप घर पर ही मौजूद कुछ चीज़ों की मदद से बिलकुल नैचरल फर्टिलाइजर बना सकते हैं।

घर पर कैसे बनाएँ नींबू के लिए फर्टिलाइजर?

सामग्री:

साबुत नमक
गोबर के उपले का चूरा
गेरू

घर पर कैसे तैयार करें फर्टिलाइजर?

  • इस फर्टिलाइजर को तैयार करने के लिए सबसे पहले गेरू और साबुत नमक आपको बाज़ार से ख़रीदकर लाना होगा।
  • जब आप इन दोनों चीज़ों को ख़रीद कर लेकर आ जाएंगे तब आप इन्हें कूटकर, पाउडर बना लें।
  • इन दोनों को आपस में मिलाकर एक बर्तन में इकट्ठा कर ले।
  • अब इस मिश्रण में गोबर के उपले का चूरा भी अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब यह मिश्रण बनकर तैयार हो चूका है अब आप इसे निम्बू के पेड़ की जड़ में मिलाएँ
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews