अब गुलाब दीवारों पर भी खिलेंगे! जानिए क्लाइंबिंग रोज लगाने का सबसे आसान घरेलू तरीका

अब अपने घर की साधारण दीवारों को बनाइए गुलाबों से सजी खूबसूरत गार्डन वॉल! क्लाइंबिंग रोज न सिर्फ आपके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि इसकी देखभाल भी बेहद आसान है। जानिए इस शानदार फूल को लगाने का सबसे आसान तरीका और पाएं घर बैठे हरा-भरा और खुशबूदार वातावरण।
Rose Plant

अगर आपको गुलाब के फूल पसंद हैं और चाहते हैं कि आपका घर भी गुलाबों (Rose Plant) की खुशबू से महकता रहे, तो क्लाइंबिंग रोज आपके लिए परफेक्ट है। ये वो गुलाब हैं जो सिर्फ मिट्टी में लगे पौधों पर नहीं, दीवारों, ग्रिल और तारों पर भी चढ़कर खिलते हैं।

क्लाइंबिंग रोज लगाने के लिए बड़े गार्डन की जरूरत नहीं होती। घर की छत, बालकनी या गैलरी में भी आप इसे उगा सकते हैं, वो भी गमले में, आइए जानते हैं क्लाइंबिंग रोज लगाने और उसकी सही देखभाल करने का आसान तरीका, ताकि आपके घर की दीवारें भी फूलों से ढक जाएं।

घर पर क्लाइंबिंग रोज उगाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

1. सही किस्म और गमले का चुनाव करें

क्लाइंबिंग रोज की कई किस्में होती हैं जैसे कि डॉन जुआन, न्यू डॉन, ईडन, जो भारतीय मौसम में अच्छी ग्रोथ देती हैं। शुरुआत में आप 10 से 14 इंच के गहरे गमले का इस्तेमाल करें। गमले में नीचे ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए ताकि पानी जमा न हो।

2. मिट्टी और धूप की ज़रूरी बातें

गुलाब को धूप बहुत पसंद होती है, इसलिए गमला ऐसी जगह रखें जहां दिन में कम से कम 5-6 घंटे की धूप आए। मिट्टी में आप 40% गार्डन सॉयल, 30% गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट और 30% रेत मिला सकते हैं। इससे मिट्टी नरम, हवादार और पौधे के लिए पोषक बनी रहती है।

3. सहारे और पानी देने की सही तकनीक

क्लाइंबिंग रोज को ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है। आप लकड़ी की सीढ़ी, तार, या वॉल ट्रेली लगा सकते हैं, जिस पर बेल आसानी से चढ़ सके। सप्ताह में 2-3 बार ही पानी दें, और पानी देते समय जड़ में नमी बनी रहनी चाहिए, लेकिन ज्यादा पानी से बचें।

क्लाइंबिंग रोज की देखभाल में रखें ये बातें ध्यान

  • हर महीने गुलाब के पौधे में पोटैशियम युक्त खाद दें ताकि फूल ज्यादा और लंबे समय तक खिलें।
  • फूल मुरझाने के बाद उन्हें काट दें, इससे नई कलियां जल्दी आती हैं।
  • कीड़े-मकोड़ों से बचाने के लिए नीम का स्प्रे हफ्ते में एक बार छिड़क सकते हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews