झड़ते बालों से हो चुके हैं परेशान, डेली डाइट में शामिल कर लें ये स्पेशल चटनी!

इन दिनों बालों का झड़ना एक आम समस्या हो चुका है। इसे अच्छे-से-अच्छे ब्रांडेड प्रोडक्ट भी नहीं रोक पा रहे हैं, लेकिन आज हम जो आपको घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, उससे चंद दिनों में आपकी हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी।
Hair Care Tips

बदलती हुई लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना एक आम बात है, जिससे अमूमन हर कोई परेशान है। इससे बचने के लिए मार्केट में मिलने वाले तमाम तरह के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि इसका असर बहुत अच्छा देखने को नहीं मिलता है। कई बार इसका उल्टा रिएक्शन भी दिख जाता है। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो कि कम बजट में दमदार असर वाला होता है।

यदि आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट में कई सारे बदलाव करने की जरूरत है, जिसका असर आपको चंद दिनों में अपने आप देखने लगेगा।

अपनाएं ये तरीका

आजकल दौड़ती-भागती लाइफस्टाइल में खुद को फिट रखना बहुत बड़ा चैलेंजिंग काम है, क्योंकि सुबह उठकर नाश्ता करने के बाद ऑफिस चले जाना, यहां दिन भर की टेंशन और थकान के बाद घर वापस आना और फैमिली को थोड़ा टाइम देना, इसके बाद डिनर करके वापस सो जाना। कई बार नींद की कमी आदि से स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है और इससे बालों का झड़ना तेज हो जाता है। ऐसे में भले ही आप अपनी डाइट में तमाम तरह की चीजें शामिल कर लें, लेकिन जब तक आपको सही पोर्शन नहीं मिलेगा, तब तक आपके बाल जड़ से मजबूत नहीं होंगे और ना ही यह तेजी से ग्रो करेंगे।

चटपटी चटनी

आज आपकी यह समस्या थोड़ी कम होने वाली है, क्योंकि आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चटपटी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी बालों की कायाकल्प कर सकती है। यह हेयर ग्रोथ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। यह बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करती है। इसके लिए आपको ना ही पार्लर जाने की जरूरत है और ना ही बहुत मोटी रकम खर्च करने की जरूरत है। बस आपको यह चटनी बनाना सीखना है और इसे ऑलमोस्ट आप डेली डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

सामग्री

इस चटनी को बनाने के लिए आपको अलसी का बीज, तिल के बीज, ताजा करी पत्ता, लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च, कसा हुआ नारियल, नमक, नारियल तेल या फिर घी लेना है। आप इसे एक महीने तक के लिए बनाकर स्टोर कर सकते हैं, जिसे आप रोज एक चम्मच खा सकते हैं। यदि यह रोज बनाना पॉसिबल नहीं है, और यदि आप इसे ताजा बनाकर खाना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं

  • इसे बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले कढ़ाई को धीमी आंच पर रख दें। इसमें अलसी के बीज को डालकर भून लें। जब यह हल्का भूरा दिखने लगे और अखरोट जैसी खुशबू आने लगे, तब तक इसे पकने दें।
  • अब उसमें तिल के बीज डालें। जब यह हल्का सुनहरा हो जाए, तो इसे कढ़ाई से निकालकर किसी अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब आपको कढ़ाई में तेल या घी डालना है। जब यह थोड़ा सा गर्म हो जाए, तो इसमें ताजा करी पत्ता डाल दें। इसके बाद लहसुन की कलियां, सूखी मिर्च और कसा हुआ नारियल डालें।
  • अब मीडियम फ्लेम में इस मिश्रण को भूनें जब तक यह अच्छी तरह से सुनहरा भूरा न हो जाए। इसके बाद आंच को बंद कर दें और इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो सारी भुनी हुई चीजों को ब्लेंडर जार में डालें। अब इसमें अपने स्वाद अनुसार नमक मिला लें। इसके बाद इसे ग्राइंड कर लें। इस तरह आपकी चटनी तैयार है।
  • आप इसे एयरटाइट ग्लास कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। यह तीन से चार सप्ताह तक बिल्कुल भी खराब नहीं होती और आप इसका इस्तेमाल हर दिन कर सकते हैं।

होंगे ये फायदे

अलसी और तिल के बीज से बनाई गई इस चटनी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और जिंक भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो बालों को जड़ से मजबूत करने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद करी पत्ता और लहसुन बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। नारियल और घी स्कैल्प को न्यूट्रिशन देते हैं, जिससे ड्राइनेस की समस्या कम हो जाती है और बाल घने, चमकदार और मजबूत हो जाते हैं। इस चटनी को यदि आप लगातार एक महीने तक अपनी डेली डाइट में शामिल करें, तो आपको इसका नतीजा अवश्य देखने को मिलेगा। केवल इतना ही नहीं, आपके आसपास के लोग हेयर ग्रोथ सहित शाइनिंग को लेकर आपसे इसका राज भी पूछेंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews