बाहर से दिखते छोटे, अंदर से हैं महल जैसे! न्यूजीलैंड के पहाड़ी घर बन रही पर्यटकों की पहली पसंद

ऐसे में आज हम आपको पहाड़ों के अंदर बने ऐसे घरों के बारे में बताएंगे, जो देखने में काफी छोटे लगते हैं, लेकिन अंदर जाते ही आपके होश उड़ जाएंगे। लोग इसे देखने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे हैं।
New Zealand Mountain Home

न्यूजीलैंड में एक से बढ़कर एक रोचक चीज हैं, जो देखने में काफी ज्यादा अजीबोगरीब है और यही सारी चीज इन्हें विश्व में सबसे अलग व अनोखा बनाती है। सभी जगह ऊंचे-नीचे और समतल मैदान स्थित है, जहां लोग अपनी सुविधा अनुसार रहते हैं। पहाड़ी क्षेत्र की बात करें, तो यहां रहने वाले लोगों का घर बहुत ही अलग और शानदार दिखता है। यही कारण है कि पहाड़ी क्षेत्र पर्यटकों की पहली पसंद बन रहे हैं। यहां की हसीन वादियां और शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ऐसे में आज हम आपको पहाड़ों के अंदर बने ऐसे घरों के बारे में बताएंगे, जो देखने में काफी छोटे लगते हैं, लेकिन अंदर जाते ही आपके होश उड़ जाएंगे। लोग इसे देखने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे हैं।

अंदर से बेहद खूबसूरत

दरअसल, पहाड़ों के एकदम अंदर स्थित ऐसे घर न्यूजीलैंड के पहाड़ों में स्थित है, जो कि बाहर से बहुत ही ज्यादा छोटे दिखते हैं, लेकिन अंदर जाते ही सभी आश्चर्य चकित हो जाते हैं। बता दें कि यहां रहने वाले लोग पहाड़ को काटकर उसमें घर बनाते हैं। ऐसे में यह घर दिखने में गुफा जैसे लगते हैं, लेकिन अंदर से यह बेहद खूबसूरत होते हैं। बाहर से छोटे दिखने वाले घर के अंदर जैसे ही आप प्रवेश करेंगे, आपको इसमें बड़े-बड़े कमरे, लिविंग रूम, किचन और बाथरूम देखने को मिलेंगे। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक है। इन घरों की छत पर मिट्टी और घास ऊगी होती है। जिस कारण घर गर्मियों में ठंड और सर्दियों में गर्म रहता है। एक प्रकार से हम मान सकते हैं कि यह नेचुरल इंसुलेशन का काम करता है।

बिजली की बचत

न्यूजीलैंड की पहाड़ियों पर स्थित यह घर देखने में जितना खूबसूरत होता है। इसकी बनावट जितनी आकर्षित होती है, यह उतना ही ऊर्जा की बचत भी करता है। यहां एयर कंडीशनिंग या हीटर की बहुत ही कम जरूरत पड़ती है, इसलिए बिजली की बचत होती है। इन घरों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह प्राकृतिक वातावरण से घूले-मिले होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन घरों को देखकर ऐसा लगता है कि आप किसी फेंटेसी फिल्म से निकल रहे हो। हालांकि, हकीकत में यहां पर लोग रहते हैं बहुत सारे टूरिस्ट केवल इन घरों को देखने के लिए खास तौर पर न्यूजीलैंड जाते हैं।

इको फ्रेंडली

यहां आने वाले पर्यटक इन इको फ्रेंडली घर में रहकर यहां का आनंद उठाते हैं। यहां रहने वाले लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग पर्यटकों के लिए एक से बढ़कर एक इको फ्रेंडली होटल बनाते हैं, जो कि देखने में बिल्कुल बाहर से छोटे और अंदर से जबरदस्त होते हैं। इन होटलों में तरह-तरह की फैसिलीटि उपलब्ध कराई जाती है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक अंडरग्राउंड या पहाड़ी घरों में रहना पसंद करते हैं और वह सस्टेनेबल लिविंग का आनंद उठाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews