गुणों से भरपूर होता है लीची, जाने रसीले लीची से बने स्वादिष्ट खीर की रेसिपी

गुणों से भरपूर होता है लीची, जाने रसीले लीची से बने स्वादिष्ट खीर की रेसिपी

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों में मिलने वाला फल “लीची (Lychee) कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है। अब इसके गुणों की बात करें तो हमारे शब्द भी कम पड़ सकते हैं। यह ना सिर्फ चर्बी को कम करता है बल्कि कैंसर के रिस्क को भी कम करता है। लीची में विटामिन ई की मात्रा भरपूर होने के कारण यह सनबर्न से होने वाले दर्द और इरिटेशन को भी कंट्रोल करके एक स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन देता है। लीची बहुत लोगों का पसंदीदा फल होता है, कुछ लीची के लिए पूरे 1 साल का इंतजार करते हैं। लीची ऐसे ही खाने में मीठा और रसीला होता है, लेकिन इससे बड़े कुछ डिश आपको दीवाना बना सकते हैं।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: कोल इंडिया लिमिटेड में निकली 1050 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने आयु-पात्रता

स्वाद से भरपूर होता है लीची का खीर

लीची का खीर बनाने के लिए आपको लीची के गूदे, दूध, घी, चीनी, नारियल का बूरा और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी।

  • सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखकर गर्म करें।
  • फिर इसमें तीन चम्मच घी डाले।
  • जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें नारियल का बुरा डालें।
  • थोड़ी देर तक इस बुरे को अच्छे से फ्राई करें अब चार कप दूध डालें।
  • दूध को गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर पकाएं।
  • फिर लीची के गूदे डाले।
  • आधा कप चीनी डालकर लीची को अच्छे से पकने दें।
  • खीर अच्छे से पक जाए तो गैस बंद करके ड्राई फ्रूट्स से इसकी सजावट करें और स्वादिष्ट खीर का मजा ले।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews