बारिश में बनाइये आमरस के आलू, इस खट्टी मीठी सब्जी के साथ लीजिये मौसम का मज़ा

बारिश में बनाइये आमरस के आलू, इस खट्टी मीठी सब्जी के साथ लीजिये मौसम का मज़ा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और अब भी बाजार में आम मिल रहे हैं। तो क्यों न इस मौसम को थोड़ा चटपटा बनाया जाए। यूं तो हम सभी ने पूरी गर्मियों में आम को कई तरह से खाया होगा, लेकिन बारिश में अगर आमरस के आलू बनाए जाएं तो कैसा रहेगा।

मशहूर शेफ कुणाल कपूर (Chef Kunal Kapur) लेकर आए हैं ये लाजवाब डिश। उन्होने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी रेसिपी शेयर की है। आम और आलू..ये दोनों चीजें ऐसी हैं जो अधिकांश लोगों को पसंद होगी। आलू तो सदाबहार है ही, आम भी फलों का राजा है। ऐसे में अगर दोनों को मिला दिया जाए तो जो स्वाद आएगा वो अद्भुत होगा। शेफ कुणाल ने बताई है आमरस के साथ आलू की खट्टी मीठी सब्जी। इसमें मुख्य सामग्री पका आम, कच्चा आम और आलू ही है। इसी के साथ बघार के कुछ मसाले और वो सामान्य सामग्री है जो हर रसोई में मिल जाती है। तो आप भी देखिये ये बेहतरीन रेसिपी और आमरस के आलू बनाकर इसका भरपूर स्वाद लीजिए।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews