चांदी के गहनों को इन ट्रिक्स से करें साफ, 5 मिनट में बनाएं एकदम नया और चमकदार!

इससे आपको घबराना नहीं चाहिए, बल्कि आप आसान घरेलू टिप्स अपनाकर अपनी चांदी की ज्वेलरी को दोबारा चमका सकती हैं। इससे आपकी ज्वेलरी एकदम नई और चमकदार हो जाएगी।
Silver Chandi

महिलाओं को ज्वेलरी का बहुत अधिक शौक होता है। जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है, वह चांदी के गहने पहनती हैं। वहीं कुछ लोगों को सिल्वर ज्वेलरी का क्रेज़ होता है। यह आपके लुक को सोफिस्टिकेटेड और एलिगेंट बना देती है। यदि आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के साथ इसे कैरी करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल ऐसा कर सकती हैं। हालांकि, चांदी की ज्वेलरी समय के साथ काली पड़ने लगती है, जो कि बहुत ही आम समस्या है।

आज के आर्टिकल में हम आपको चांदी की ज्वेलरी को चमकाने के पांच आसान से टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाने के बाद यह बिल्कुल नई जैसी लगने लगेगी।

काला होने पीछे कारण

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि हवा में मौजूद सल्फर और नमी के कारण चांदी पर ऑक्सीडेशन की परत जम जाती है, जो कि बहुत ही आम समस्या है। इससे आपको घबराना नहीं चाहिए, बल्कि आप आसान घरेलू टिप्स अपनाकर अपनी चांदी की ज्वेलरी को दोबारा चमका सकती हैं। इससे आपकी ज्वेलरी एकदम नई और चमकदार हो जाएगी।

अपनाएं ये टिप्स

  • इसके लिए आपको बेकिंग सोडा लेना है, जिसे 1 लीटर गर्म पानी में डाल दें। फिर चांदी की ज्वेलरी को एल्युमिनियम की फॉयल पर रखना है। इसके लिए आप एल्युमिनियम फॉयल को बर्तन के तले में बिछा दें। अब ज्वेलरी को इस पानी में डालकर 5 से 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे बाहर निकालकर साफ कपड़े से पोंछ लें। आपकी ज्वेलरी चमक उठेगी।
  • यदि आप इससे भी आसान तरीका ढूंढ़ रही हैं, तो टूथपेस्ट आपकी बहुत ही काम आ सकता है। इसके लिए आप ज्वेलरी पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगा दें। अब इसे नरम ब्रश या फिर कपड़े से हल्के हाथ से रगड़ें। फिर इसको गुनगुने पानी से धोकर सुखा दें। आपकी चांदी की ज्वेलरी एकदम चकाचक हो जाएगी।
  • नींबू और बेकिंग सोडा, चांदी की ज्वेलरी को चमकाने के लिए बेहतरीन और बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। सबसे पहले आपको बेकिंग सोडा में नींबू का रस डालना है। अब इसे पेस्ट के तौर पर तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को ज्वेलरी पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक रगड़-रगड़कर साफ करें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस प्रकार आपकी चांदी की ज्वेलरी चमक उठेगी।
  • आप चांदी की ज्वेलरी को साफ करने के लिए विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में विनेगर और बेकिंग सोडा को मिलाना है। इसके बाद इस मिक्सचर में दो से तीन घंटे के लिए ज्वेलरी को भिगोकर रख दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें। आपकी ज्वेलरी एकदम नई जैसी हो जाएगी।
  • आप चाहें तो चांदी की ज्वेलरी को कोल्ड ड्रिंक से भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में पहले कोल्ड ड्रिंक लेना है। अब उसमें ज्वेलरी को डाल दें। करीब 10 से 15 मिनट बाद इसे निकालकर साफ पानी से धो लें। इससे आपकी ज्वेलरी एकदम चकाचक और नई जैसी दिखने लगेगी। अब आप इसे कहीं भी बेझिझक होकर अपने लुक को एलिगेंट बनाने के लिए पहन सकती हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews