वीकेंड पर बनाइये ये स्पेशल लड्डू, स्वाद के साथ सेहत भी भरपूर

वीकेंड पर बनाइये ये स्पेशल लड्डू, स्वाद के साथ सेहत भी भरपूर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वीकेंड है और ये टाइम होता है थोड़ा रिलेक्स होने और कुछ स्पेशल कुक करने का। हफ्ते भर की आपाधापी के बाद सप्ताहांत में ही थोड़ी मस्ती, धूम धड़ाका और कुछ अच्छा बनाने-खाने की मोहलत मिलती है। ऐसे में अगर कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो आपके बचे हुए खाने का सदुपयोग कर दे और उससे एक नई स्वादिष्ट डिश भी तैयार हो जाए तो क्या कहने। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक रेसिपी लेकर आए हैं।

शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया ‘गणपति विसर्जन’

हफ्ते भर अपने खाने की इच्छा पर कंट्रोल करने..खासकर मीठे से परहेज करने के बाद शनिवार रविवार कुछ मीठा खाने की तलब जायज़ है। और अगर वो घर का बना हो तो हमारी चिंता थोड़ी कम हो जाती है। इसमें हम अपने हिसाब से घी, शक्कर और बाकी सामग्री एडजस्ट कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रोटी के लड्डू। ये सुनने में भले ही साधारण लग रहे हों, लेकिन खाने में बहुत टेस्टी हैं। इसके लिए आप बची हुई रोटियां भी काम में ले सकते हैं या ताजी बनी रोटी का उपयोग भी किया जा सकता है।

रोटियों को लेकर छोटे छोटे टुकड़े कर लें और फिर इन्हें एक पैन में घी में करारा होने पर सेंक लीजिए। थोड़ा ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लीजिए। अब इसमें पिसी हुई शक्कर, थोड़ा घी और ड्राईफ्रूट्स मिलाएं। सादी शक्कर की जगह आप ब्राउन शुगर भी ले सकते हैं। अब इसे एक बार फिर कड़ाही में थोड़ा गर्म करें ताकि शक्कर और घी पिघल जाए। इसके बाद इसके लड्डू बांध लें। आप चाहें तो इसमें पानी या दूध के छींटे देकर भी लड्डू बना सकते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। आपके किचन में बची हुई रोटियों का भी इस्तेमाल हो जाएगा और स्वीट डिश भी तैयार। तो इस वीकेंड इसे ट्राई कीजिए और अपनी संडे को थोड़ा और मीठा बनाइये।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Chauhan (@foodie_hmm)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews