Republic Day के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट ट्राई कलर लड्डू, जानें रेसिपी

republic day

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस भारत का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देश भर में समारोह आयोजित किया जाता है। लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं। इस अवसर पर मिठाई का भी विशेष महत्व होता है। लोग अपने घरों में मिठाई बनाकर या फिर बाजार से मिठाई लाकर मुंह मीठा करते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन सारी जगह ट्राई कलर नजर आता है। लोग ट्राई कलर के आउटफिट पहनकर नया स्टाइल कैरी करते हैं, वही जगह-जगह ट्राई कलर का इस्तेमाल कर डेकोरेशन किया जाता है, तो ऐसे में क्यों ना इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए ट्राई कलर की मिठाई बनाई जाए और सभी का मुंह मीठा किया जाए। वैसे तो इस दिन के लिए सभी प्रकार की मिठाई अच्छी रहती हैं, लेकिन इस दिन लड्डुओं का खास महत्व होता है। इसी के चलते चलिए जानते हैं, कि गणतंत्र दिवस के अवसर को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए ट्राई कलर के लड्डू कैसे बनाएं जाए

ट्राई कलर लड्डू

सामग्री:

1 कप दूध
1 कप चीनी
1/2 कप घी
1/2 कप खोया
ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)
फूड कलर

विधि:

1. दूध को उबाल लें और उसमें चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
2. घी गर्म करें और उसमें खोया डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
3. दूध के मिश्रण को खोए में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
5. मिश्रण को तीन भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग में अलग-अलग फूड कलर मिलाएं।
6. मिश्रण को गोले बनाकर लड्डू बनाएं।
7. लड्डू को एक प्लेट में रखें और परोसें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews