ब्रेकअप के बाद अपने पार्टनर से ऐसे करें दोस्ती, अपनाएं ये 4 Relationship Tips

अगर आप भी अपने पार्टनर से ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, आज हम आपको एक्स के साथ दोस्ती रखने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप उनसे दोस्ती रख सकते हैं।
ब्रेकअप के बाद अपने पार्टनर से ऐसे करें दोस्ती, अपनाएं ये 4 Relationship Tips

Relationship Tips : शादी से पहले जो रिश्ता प्यार, भरोसा और विश्वास के आधार पर बना होता है, उसे लोग बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का नाम देते हैं। हर रिश्ते में छोटी-मोटी नोक-झोक होती रहती है। कई बार यह झगड़ा बड़े मुद्दों में तब्दील हो जाते हैं, जिनका वक्त रहते पता नहीं चल पाता। ऐसे में कई बार बात रिश्ता टूटने तक पहुंच जाती है, जिससे रिश्ता टूट जाता है। यह कई बार विश्वासघात के कारण भी पार्टनर्स को एक-दूसरे से ब्रेकअप करना पड़ता है। ब्रेकअप करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। ऐसी स्थिति में पार्टनर्स हमेशा एक-दूसरे की कमी महसूस करते हैं। कई केसेस में ऐसा देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद भी उनसे दोस्ती बरकरार रखना चाहते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, आज हम आपको के साथ दोस्ती रखने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप उनसे दोस्ती रख सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…अगर आप भी अपने पार्टनर से ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, आज हम आपको एक्स के साथ दोस्ती रखने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप उनसे दोस्ती रख सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ दोस्ती रखना इतना आसान नहीं होता है, जितना यह सुनने में लगता है। क्योंकि यह एक ऐसा मोड़ होता है, जब आप दोनों एक दूसरे के जीवन को नई दिशा देने वाले होते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप दोनों किसी एकांत जगह पर बैठकर बातचीत करें और डिनर पर जाकर एक-दूसरे से खुलकर बातचीत करें। एक-दूसरे के प्रति भावनाओं को बताएं। आप यह स्पष्ट कर सकते हैं कि रिश्ते में रहते हुए जो कुछ भी हुआ है, दोस्ती के इस नए रिश्ते में कभी भी दोहराया नहीं जाएगा।
  • ब्रेकअप होने के बाद जब दोस्ती होती है, तो पूरी रिश्ते के मायने बदल जाते हैं। आपको इस नए रिश्ते में सीमाओं को तय कर लेना चाहिए, जिन्हें आपको बिल्कुल भी लम्हना नहीं है। अन्यथा, आपका रिश्ता वापस से टूट सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने दोस्ती में लिमिटेशन को समझते हुए इस दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाएं।
  • ब्रेकअप के बाद अगर आप दोनों में से कोई एक पार्टनर दोस्ती का रिश्ता भी नहीं रखना चाहता, तो उन पर बिल्कुल भी दबाव न बनाएं। आगे चलकर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है जो व्यक्ति आज आपसे बात भी कर रहा है। कल आपसे बात करना भी बंद कर देगा, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से दोस्ती को कायम रखें।
  • ब्रेकअप के बाद अगर दोस्ती हो जाती है, तो इसे निभाने के लिए बार-बार पुरानी बातों को ना दोहराएं क्योंकि आपको यह याद रखना चाहिए कि आपने इस रिश्ते को नई दिशा में मोड़ दिया है, जहां पुरानी बातों का कोई लाभ नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि पिछली बातों को भूलाकर नए सिरे से शुरुआत करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews