बनाइये गोली इडली, शेफ कुणाल कपूर से सीखिये ये टेस्टी और इजी रेसिपी

बनाइये गोली इडली, शेफ कुणाल कपूर से सीखिये ये टेस्टी और इजी रेसिपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इडली हम सभी ने खाई है। साउथ इंडियन कुज़ीन में इडली सांभर पहले नंबर पर आता है। हमने चावल के आटे की, रवा, ब्रेड सहित कई तरह की इडली खाई होंगी। इसके साथ आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। बची हुई इडली को फ्राई कर लें। सांभर की जगह सॉस ले खा लें। चाइनीज़ तरीके से बना ले या फिर स्टफ्ड इडली भी बनाई जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे है गोली इडली की रेसिपी।

ये रेसिपी लेकर आए है मशहूर शेफ कुणाल कपूर। ये छोटी छोटी गोलियों की तरह दिखती है इसलिए इसके गोली इडली कहते हैं। इसके लिए आप इडली राइस या फिर किसी भी तरह के चावल का आटा लें। गैस पर एक पैन में पानी गर्म करें..पानी के बराबर मात्रा में चावल के आटे को थोड़े नमक के साथ मिलाएं। आटा पूरा पानी सोख लेगा तब गैस बंद करके पांच मिनिट के लिए इसे रेस्ट करने दें। अब इस आटे को हाथों से थोड़ा गर्म रहते ही अच्छी तरह गूंथ लीजिए और ढांककर रख दें। अब बारी है इसे स्टीम करने की। आटे की छोटी छोटी गोलियां बना लें और फिर इसे भाप में पका लीजिए। आपकी गोली इडली तैयार है। अब आप इसे सांभर या चटनी के साथ भी खा सकते हैं या फिर पसंद के मसालों के साथ फ्राई कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews