बारिश में बनाइये मुंबई का फेमस मसाला टोस्ट, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

बारिश में बनाइये मुंबई का फेमस मसाला टोस्ट, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश का मौसम है और अगर आप नाश्ते में या फिर एक छोटे से ब्रेक में कुछ टेस्टी और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं मुंबई की ये फेमस रेसिपी। ये है मुंबई मसाला टोस्ट जो असल में एक सैंडविच है लेकिन थोड़े ट्विस्ट के साथ

बॉम्बे मसाला टोस्ट सैंडविच में मसालेदार आलू होता है और खास ग्रीन चटनी। आलू के अलावा आप चाहें तो अपनी पसंद की फिलिंग भी भर सकते हैं। मटर, गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं। सबसे खास है ब्रेड में लगाई जाने वाली हरी चटनी जिसमें हरी मिर्च, लहसुन, धनिया, नमक, और जीरा इस्तेमाल होता है। इसमें आप अपने स्वाद के हिसाब से पुदीना भी मिला सकते हैं। अब बस ब्रेड पर बटर चटनी लगाए, आलू का मसाला फैलाए और प्याज टमाटर की स्लाइस से सजा दें। लेकिन अभी इसका सबसे खास भाग बाकी है वो है बारीक सेव। इस सैंडविच के ऊपर बारीक सेव डाले जाते हैं जो इसे क्रिस्पी टर्न देते हैं। आप चाहें तो इसे तवे पर सेंककर या टोस्टर में ग्रिल कर सकते हैं। इसी रेसिपी को शेफ कुणाल कपूर ने भी बनाया है। तो आईये उनसे सीखते हैं ये टेस्टी रेसिपी।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews