अपने बेजान बालों में डालें जान, इस DIY हेयर मास्क से बनाएं काले और शाइनी

DIY Mask: अपने बेजान और बिखरे हुए बालों को फिर से जीवन्त बनाने के लिए यह DIY हेयर मास्क आपके लिए एक बेहतरीन उपाय है।
DIY Mask Hair Care

DIY Mask: घने मजबूत चमकदार और काले बाल सभी को पसंद होते हैं। लेकिन बिगड़ी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते लोगों को बालों की काफी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बावजूद भी लोग संतुष्ट नहीं होते हैं तो क्यों ना ऐसे में कुछ घरेलू उपाय को आजमाया जाए।

शाइनी और मजबूत बाल हर महिला का सपना होते हैं। लेकिन तनाव और प्रदूषण से बालों की सेहत बिगड़ जाती है, क्या आप भी खराब बालों से परेशान है। अगर हां, तो एक आसान और प्रभावी होममेड हेयर मास्क का नुस्खा आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। इस मास्क को अपने बालों में लगाने से आपको पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और चमक भी, तो अब देर किस बात की आज ही इस मास्क को आजमाएं और अपने बालों को दें, एक नया रूप।

सामग्री

आंवला पाउडर: एक चम्मच
भृंगराज पाउडर: एक चम्मच
हिबिस्कस पाउडर: एक चम्मच
मेथी के बीज: एक चम्मच (रात भर भिगोकर रखें हुआ पानी)
दही (ऑप्शनल)

1. सबसे पहले एक चम्मच मेथी के बीज लें और इसे एक कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह तक यह माही मेथी के गुणों से भर जाता है और आपके बालों के लिए फायदेमंद होता है।

2. अब एक बर्तन ले और उसमें एक चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच भृंगराज पाउडर और एक चम्मच हिबिस्कस पाउडर डालें।

3. मेथी के भिगोए हुए पानी को इन पाउडरों में डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए। यदि आप चाहे तो इस मिश्रण में दो चम्मच तांबे के बर्तन में रखा हुआ दही भी मिल सकते हैं जिससे बाल और भी मुलायम बनेंगे।

4. पेस्ट तैयार होने के बाद अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से लगाएं। इसे कम से कम 30 से 45 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।

5. समय पूरा होने के बाद अपने बालों को हल्के शैंपू से धो लें। आप देखेंगे कि आपके बालों में स्पा जैसा एहसास आ रहा है आपके बाल मुलायम, चमकदार और मजबूत हो जाएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews