बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक करना है कैरी? आई लैशेज लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Makeup Tips

Makeup Tips: मेकअप हर लड़की को बहुत पसंद होता है और यह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम भी करता है। हर किसी का मेकअप करने का तरीका अलग होता है। किसी को लाइट मेकअप पसंद आता है तो कोई डार्क मेकअप पसंद करता है। आंखों पर किया गया मेकअप लुक को परफेक्ट बनाने में काफी गहरी भूमिका निभाता है। आई मेकअप में अगर आईलैशेज का इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह लुक को बहुत ब्यूटीफुल बना देती है।

आईलैशेज खरीदने जाते हैं तो यह जरूर देखते हैं कि उसकी क्वालिटी और मटेरियल कैसा है। इन चीजों का ध्यान इसलिए भी रखना जरूरी है क्योंकि मार्केट में आजकल हर चीज डुप्लीकेट मिलने लगी है। अगर आप भी अपने लुक को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं। तो चलिए हम आपको आईलैशेज से जुड़ी कुछ टिप्स देते हैं, जो आपके काम आएगी।

कब काटे आईलैशेज

अक्सर हम देखते हैं कि मेकअप आर्टिस्ट आईलैशेज को काट लेते हैं और उसके बाद आंखों पर लगाते हैं। ये सब आंखों को अच्छा लुक देने के लिए किया जाता है। अगर आप सुंदर दिखना चाहती हैं तो अपनी आंखों के शेप के मुताबिक आई लैशेज का साइज रखें, इससे परफेक्ट लुक मिलेगा।

चुने कैसा मटेरियल

जब आप आईलैशेज खरीदने के लिए जा रही हों तब आपको नेचुरल और कंफर्टेबल दिखने वाली लैशेज का चुनाव करना होगा। इसके लिए आप किसी मटेरियल की जगह असली बालों से बनी हुई लैशेज चुनेंगी तो ज्यादा अच्छा होगा। इसके लिए आप किसी अच्छे ब्रांड का चुनाव कर सकती हैं।

ये है सही तरीका

आंखों के लिए लैशेज चुनने के सही तरीके की बात करें तो सबसे पहले तो आपको अपनी आंखों के शेप का ख्याल रखना होगा। आंखों के आकार के मुताबिक बड़े और छोटे साइज का चयन सही रहता है। अगर आप इस बात पर ध्यान नहीं देंगी तो आपका लुक खराब हो सकता है। इसी के साथ पलकों की लेंथ को भी ध्यान में रखें और उस हिसाब से लैशेज का चुनाव करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews