
Mental Health Tips : सुबह उठने के साथ कई लोगों के मन में अनेकों प्रकार की भावनाएं आती है। कई बार सुबह उठने के साथ ही दिमाग में तरह-तरह की नकारात्मक ख्याल आने लगते हैं, जो हेल्थ को प्रभावित करता है। जिस कारण हम सही डिसीजन लेने में असमर्थ हो जाते हैं क्योंकि इन दिनों बदलती जीवन शैली लोगों को तनाव की ओर धकेल रही है। कुछ स्टडीज के मुताबिक, दुनिया की आबादी के आधे प्रतिशत लोग डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं। इन सब के मुख्य वजह ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने के साथ ही अधिक टेंशन है, जिससे निपटने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जोकि चुटकियों में आपकी इस प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकता है।

जब भी आप जरूर से ज्यादा मोबाइल चलाने लगते हैं, तो आप धीरे-धीरे तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। जिसका असर सीधा दिमाग पर पड़ता है और ऐसे में कई बार हम लोगों से दूर हो जाते चले जाते हैं। ऐसी सिचुएशन में आपको सेल्फ टोक करना चाहिए। इसके बहुत सारे फायदे मिलते हैं, इसके साथ ही आपके व्यवहार में सुधार होता है।
सेल्फ टॉक के फायदे
- सेल्फ टोक करने से आपके अंदर सदाकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं और इससे आप के अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस आता है जोकि आपकी नकारात्मकता को खत्म करने में मददगार होता है। इसलिए कभी-कभी खुद से बात करना भी अच्छा माना जाता है।
- खुद से बातें करना तनाव को कम कर देता है। इससे आपके द्वारा कोई भी डिसीजन लेने में आसानी होती है और जीवन में लचीलापन आता है। इस तरह आप डोमिनेट भी हो जाते हैं, समाज में कोई भी कार्य में आप हिस्सा भी ले पाते हैं। इससे आपके मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।
- कई बार लोग ऐसी सिचुएशन में घिरे होते हैं, जब उनके दिमाग में कई बातें चल रही होती है। वह किसी से कुछ कह भी नहीं पाते, ऐसी स्थिति में सेल्फ टोक करना बहुत ही अच्छा होता है। इसलिए खुद को पॉजिटिव रखने के लिए हर किसी को खुद से बातें करना चाहिए।
- इससे सेल्फ कॉन्फिडेंस आता है और आपको इस बात की जानकारी हो जाती है। इसके साथ ही आप किससे किस तरह व्यवहार करेंगे, इससे आपके बोलने का तरीका भी डेवलप हो जाता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

