अब पुदीना देगा पार्लर जैसी दमकती स्किन! जानिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से बेस्ट मिंट फेस पैक

गर्मी में ऑयली स्किन से परेशान हैं या रूखी त्वचा को चाहिए नमी? मिंट यानी पुदीना हर स्किन टाइप का समाधान है। जानिए कैसे आप अपनी त्वचा के मुताबिक घर पर बना सकते हैं मिंट फेस पैक, जिससे मिलेगी फ्रेशनेस और नेचुरल ग्लो।
Mint Face Pack

गर्मियों में चेहरे पर आने वाला पसीना, चिपचिपाहट और टैनिंग स्किन की खूबसूरती को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में ज़रूरत होती है किसी ऐसे नेचुरल उपाय (Mint Face Pack) की, जो न सिर्फ ठंडक दे, बल्कि स्किन को अंदर से साफ भी करे। पुदीना यानी मिंट इसी काम में सबसे असरदार माना जाता है। इसकी ठंडी तासीर स्किन को रिफ्रेश करती है और रोमछिद्रों में जमा गंदगी को साफ करती है।

लेकिन ध्यान रहे, हर स्किन टाइप की ज़रूरत अलग होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप ड्राई स्किन के लिए बना फेस पैक इस्तेमाल कर लें, तो नुकसान हो सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि मिंट का फेस पैक आपकी स्किन टाइप के मुताबिक हो। आइए जानते हैं कि कौन-सा मिंट फेस पैक किस स्किन टाइप पर करेगा सबसे बेहतर काम।

ऑयली स्किन वालों के लिए मिंट फेस पैक

ऑयली स्किन के लिए मिंट फेस पैक क्यों है असरदार

ऑयली स्किन वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत पसीना और चिपचिपाहट की होती है। पुदीना जहां स्किन को ठंडक देता है, वहीं मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को सोखती है और पोर्स को टाइट करती है।

कैसे बनाएं मिंट फेस पैक

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच पुदीने का पेस्ट और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।

फायदे

  • मिंट स्किन को ठंडक देता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है
  • मुल्तानी मिट्टी पोर्स को क्लीन करके स्किन को टाइट बनाती है
  • गुलाब जल से स्किन में फ्रेशनेस आती है
  • ये पैक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे पिंपल्स और चिपचिपाहट से राहत मिलती है।

ड्राई स्किन के लिए मिंट और दही का पैक

ड्राई स्किन के लिए मिंट फेस पैक क्यों जरूरी है

ड्राई स्किन को नमी और ठंडक दोनों की जरूरत होती है। पुदीना ठंडक देता है, दही स्किन को मुलायम बनाता है और शहद नेचुरल मॉइश्चराइज़र की तरह काम करता है। ये फेस पैक स्किन को हाइड्रेट करता है और रूखापन दूर करता है।

कैसे बनाएं मिंट फेस पैक

1 चम्मच पुदीने का पेस्ट लें। इसमें 1 चम्मच ताजा दही और 1/2 चम्मच शहद मिलाएं। मिक्स करने के बाद इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

फायदे

  • दही स्किन को नरम और हाइड्रेट करता है
  • मिंट त्वचा को ठंडा और रिफ्रेश करता है
  • शहद स्किन को नैचुरली मॉइस्चराइज़ करता है
  • इस पैक को हफ्ते में एक बार जरूर आज़माएं, खासकर तब जब आपकी स्किन रूखी और बेजान लगने लगे।

सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड मिंट पैक

सेंसिटिव स्किन के लिए मिंट फेस पैक क्यों फायदेमंद है

सेंसिटिव स्किन पर जल्दी रिएक्शन होता है, इसलिए ठंडक और सूदिंग इंग्रेडिएंट्स जरूरी हैं। मिंट में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जबकि एलोवेरा और खीरा स्किन को शांत करते हैं और जलन नहीं होने देते।

कैसे बनाएं मिंट फेस पैक

1 चम्मच पुदीने का पेस्ट लें, उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इस मिक्सचर को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 10–12 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

फायदे:

  • एलोवेरा जलन और रेडनेस को कम करता है
  • खीरा स्किन को स्मूथ करता है
  • मिंट स्किन को शांत और क्लीन करता है
  • इस फेस पैक से आपकी स्किन को बिना किसी नुकसान के नेचुरल ग्लो मिलेगा।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews