बिजी लाइफस्टाइल में भी खुद को रखना चाहते हैं फिट, तो अपनाएं ये टिप्स

लोग कुछ घरेलू उपाय भी अपनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह तरह-तरह के नुस्खे को अपनाते भी है। इसका उन्हें बेहतर रिजल्ट भी देखने को मिलता है। ऐसा ही एक देसी उपाय आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
Health Tips

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में चाहे महिला हो या पुरुष इतनी ज्यादा बिजी रहते हैं कि उन्हें खुद के लिए जरा सा भी वक्त नहीं मिलता। ऐसे में वह अपनी जरूर का ख्याल नहीं रख पाते, ना ही वह अपनी त्वचा पर ध्यान देते हैं, और ना ही वह खाने पीने पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा, नींद की कमी भी उनके अंदर देखी जाती है। जिस कारण सुबह सोकर उठने के बाद भी फ्रेश फील नहीं होता है। काम के साथ-साथ घर की चिंता के कारण लोग इस कदर तनाव के शिकार हो जाते हैं कि उन्हें धीरे-धीरे कई तरह की बीमारियां घेरने लगती है, जिसका अंदाजा उन्हें बहुत ही लंबे समय बाद हो पाता है।

ऐसे में लोग कुछ घरेलू उपाय भी अपनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह तरह-तरह के नुस्खे को अपनाते भी है। इसका उन्हें बेहतर रिजल्ट भी देखने को मिलता है। ऐसा ही एक देसी उपाय आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको बस अपने कीमती समय में से कुछ वक्त निकालने की जरूरत है।

करें ये काम

अमूमन आपने चिकित्सा को या फिर बड़े बुजुर्गों द्वारा लोगों को यह सलाह देते हुए सुना होगा कि उन्हें रोज सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए, जो कि स्वास्थ्य के लिए हर तरीके से फायदेमंद होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है। कुछ लोग इसमें नींबू डालकर पीते हैं, तो कुछ लोग इसमें शहद भी मिलाते हैं। लेकिन आज हम आपको इन सब से हटकर एक ऐसी देसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यदि गुनगुने पानी में डालकर पी लिया जाए, तो आप हर तरीके से अपने बॉडी को हेल्दी रख सकेंगे।

घी

दरअसल, हम बात कर रहे हैं घी की… जिसका आयुर्वेद में बहुत अधिक महत्व है। यह पाचन शक्ति को सुधारने के साथ-साथ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। गुनगुने पानी में इसे मिलाकर पीना रामबाण इलाज हो सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ए, और विटामिन के पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें फैटी एसिड भी होता है।

ऐसे करें सेवन

आपको अपनी डेली डाइट में इसके लिए एक गिलास में गुनगुना पानी लेना है, जिसमें एक चम्मच देसी घी मिलाना है। अब इसे घोल कर धीरे-धीरे पीना है। आप चाहे तो इसमें हल्का सा चीनी भी मिला सकते हैं, जिससे इसका टेस्ट थोड़ा सा बेहतर हो जाएगा।

फायदे

  • इसके फायदे की बात की जाए, तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी तमाम बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा, शरीर में जो एनर्जी की कमी महसूस होती है, वह दूर हो जाएगी। दिन भर आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे, जिससे आपका दिमाग काम करेगा, और काम में आपका मन भी लगेगा।
  • यह सेहत के साथ-साथ स्कीन केयर रूटीन का भी काम करता है। यदि आप डेली डाइट में इसे शामिल कर लेते हैं, तो इससे स्कीन भी हेल्दी रहेगा। यह त्वचा को भीतर से पोषण देता है, जिससे त्वचा चमकदार और मुलायम बन जाता है। महिलाओं के लिए यह रामबाण इलाज माना जाता है, क्योंकि घी हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखता है, जिससे उनकी दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews