मोगरे के पौधे की जड़ों में डाल दें ये 3 चीजें, खुशबूदार फूलों से लदेगी हर डाल

अगर आपके मोगरे के पौधे में फूल नहीं आ रहे या कली बनने से पहले ही झड़ रही है, तो माली के बताए ये 3 नेचुरल फर्टिलाइज़र ज़रूर आज़माएं। इन घरेलू उपायों से मोगरे की हर टहनी फूलों से भर जाएगी और खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी।
Mogra

गर्मी या बरसात में जब मोगरे की महक हवा में घुलती है, तो मन खुद-ब-खुद ताज़ा हो जाता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका मोगरे का पौधा (Mogra Plant) कली तो देता है, लेकिन फूल नहीं खिलते या फिर पौधा ही मुरझा जाता है। असल वजह है मिट्टी में पोषण की कमी।

एक अनुभवी माली ने बताया कि अगर मोगरे की जड़ में कुछ खास चीजें सही समय पर डाल दी जाएं, तो हर डाल फूलों से लद जाती है। न तो आपको महंगे केमिकल्स की ज़रूरत होगी और न ही किसी बड़ी देखभाल की। बस किचन से मिल जाएंगी ये 3 चीजें और मोगरे का पौधा बन जाएगा फूलों की टहनी।

अपनाएं ये घरेलू खाद

छाछ या दही का पानी

मोगरे की मिट्टी को हेल्दी बनाने के लिए हफ्ते में एक बार छाछ या दही वाला पतला पानी डालें। इसमें मौजूद बैक्टीरिया मिट्टी को नरम और उपजाऊ बनाते हैं। इससे जड़ें मज़बूत होती हैं और पौधा ज़्यादा फूल देने लगता है। छाछ को बहुत पतला करके ही डालें वरना कीड़े लग सकते हैं।

केले के छिलकों से बनेगी जबरदस्त खाद

केले के छिलके फेंकने की बजाय सुखाकर या काटकर मोगरे की जड़ों में डाल दें। इनमें पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर होता है जो फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। आप चाहें तो छिलकों को पानी में भिगोकर उसका लिक्विड फर्टिलाइज़र भी बना सकते हैं और हफ्ते में एक बार डाल सकते हैं।

चायपत्ती और राख

उबली हुई चायपत्ती को धोकर और सुखाकर मोगरे के पौधे की मिट्टी में मिलाएं। ये मिट्टी में नमी बनाए रखने में मदद करती है। वहीं लकड़ी या उपले की राख पौधे को नेचुरल पोटाश देती है, जिससे कली बनने की प्रक्रिया तेज़ होती है। पर याद रखें, राख ठंडी हो चुकी हो तभी डालें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews