मोगरे के पौधे में हर डाल पर खिलेंगे फूल, बस 10 रुपये में डालें ये 3 देसी चीजें

क्या आपके मोगरे के पौधे में फूल नहीं आ रहे? परेशान न हों! घर में ही मौजूद कुछ देसी चीजों से आप मोगरे को फिर से खिलखिलाता देख सकते हैं। चाय पत्ती, चूना और सरसों, ये तीन चीजें मिलकर आपके पौधे को नया जीवन दे सकती हैं।
Mogra Plant Care

गर्मियों में मोगरे का पौधा सूखा-सूखा और बेजान सा लगने लगता है? तो अब चिंता छोड़िए, क्योंकि घर में ही रखी तीन मामूली चीज़ें इस पौधे को बना सकती हैं फिर से हरा-भरा और फूलों से लदा। ये देसी नुस्खा न केवल असरदार है, बल्कि बेहद किफायती भी है।

जी हां, बस चाय पत्ती, थोड़ा सा चूना और सरसों का पाउडर मिलाकर एक खास देसी खाद तैयार करें और मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें। न कोई केमिकल, न महंगे फर्टिलाइज़र, बस हर 15 दिन में इस नुस्खे से आपका मोगरा बाग़-बगिया बना देगा।

मोगरे के लिए प्राकृतिक खाद

चाय पत्ती में नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है, जो पौधे की पत्तियों को हरा-भरा बनाती है। चाय बनाने के बाद बची हुई पत्तियों को सूखा लें और फिर इसे मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें। यह न केवल मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारता है, बल्कि पौधे की ग्रोथ को भी बढ़ाता है। ध्यान रखें कि चाय पत्ती में दूध या चीनी न हो, क्योंकि यह पौधे के लिए हानिकारक हो सकता है।

चूना और सरसों

चूना में कैल्शियम होता है, जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है। सरसों में फॉस्फोरस होता है, जो फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। एक चम्मच चूना और एक चम्मच सरसों के पाउडर को मिलाकर मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें। यह मिश्रण पौधे को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और फूलों की संख्या में वृद्धि करता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews