बरसात में फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम क्या रहेगी बेस्ट? जानें कौन सा मेकअप बेस है परफेक्ट

मेकअप करने के लिए हम सभी फाउंडेशन या बीबी, सीसी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। मौसम के हिसाब से हम किस चीज का उपयोग कर रहे हैं यह समझना बहुत जरूरी है। चलिए जान लेते हैं की बरसात में क्या बेस्ट रहेगा।
Monsoon Makeup Tips

बदलते हुए मौसम के साथ जैसे फैशन बदलता है, वैसे ही मेकअप करने का तरीका भी बदल जाता है। दरअसल, हर मौसम का मिजाज अलग होता है, जो हमारे चेहरे पर इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट पर अलग-अलग असर डालता है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है जो नमी और उमस से भरा होता है। इस दौरान मेकअप करना और फिर उसे कैरी कर रहना बिल्कुल चैलेंजिंग होता है।

बरसात के मौसम में अगर सही मेकअप प्रोडक्ट चुन लिया जाए तो ठीक है। लेकिन अगर प्रोडक्ट गलत हो तो चेहरे पर चिपचिपाहट और पपड़ी जैसी लेयर दिखाई देने लगती है जो लुक को खराब कर देती है। दरअसल मेकअप करते समय उसकी बेस का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपको भी कंफ्यूजन हैं कि बीबी, सीसी क्रीम या फिर फाउंडेशन लगा बेहतर रहेगा तो हम आपको बता देते हैं।

बरसात में फाउंडेशन (Monsoon Makeup Tips)

मेकअप के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल बेस के तौर पर बहुत पहले से किया जा रहा है। दूसरे चेहरे के दाग धब्बे, कलर टोन और पिगमेंटेशन ठीक दिखाई देती है। फाउंडेशन लिक्विड, क्रीम, स्टीक और पाउडर कई तरह का मिलता है। फाउंडेशन हमें मीडियम से लेकर फुल कवरेज देता है। बरसात में अगर आपको लॉन्ग लास्टिंग और फुल कवरेज मेकअप चाहिए तो ही फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। अगर आपको किसी इवेंट या पार्टी में जाना है तो वाटरप्रूफ मैट फिनिश फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।

बीबी क्रीम का इस्तेमाल

बीबी क्रीम ब्यूटी बाम के नाम से पहचानी जाती है, जो फाउंडेशन का हल्का वर्जन होती है। इसमें मॉइश्चराइजर और एसपीएफ भी होता है। यह स्किन को नेचुरल ग्लो देती है और हल्का कवरेज आता है। जिससे चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होता। बरसात के मौसम में अगर आपको लाइट और नॉन ग्रेसी फिनिश चाहिए तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए तेल फ्री बीबी क्रीम इस मौसम में बेस्ट रहेगी।

सीसी क्रीम का इस्तेमाल

बीबी क्रीम की तरह सीसी क्रीम भी मेकअप के लिए बेस्ट मानी गई है। यह कलर करेक्टिंग क्रीम होती है जो बीबी क्रीम से थोड़ा एडवांस रहती है। ये स्किन टोन को बैलेंस करती है और डलनेस छुपाने में मददगार रहती है। इससे स्किन को मॉइश्चराइजर, सन प्रोटेक्शन और कवरेज सब मिल जाता है। अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन या अनइवन टोन की समस्या है तो यह बेस्ट रहेगी। अगर आप बीबी क्रीम से ज्यादा कवरेज और फाउंडेशन से कम हैवी फीलिंग चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews