दुनिया की सबसे महंगी कार, सिर्फ 3 लोगों के पास है ये शाही सवारी! कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

बता दें कि यह कार खरीदना और उसमें सफर करना हर कार लवर्स का सपना है, लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है।
Car

कार के शौकीन हमेशा महंगे और लग्जरी कार की तलाश में रहते हैं। कंपनी द्वारा आए दिन नए-नए मॉडल के कार बाजार में लॉन्च किए जाते हैं। जिनके फीचर्स कस्टमर को बहुत अधिक पसंद भी आते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कुछ समय उस कार का इस्तेमाल करने के बाद उसे बेचकार दूसरी नई कार खरीद लेते हैं। महंगी गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है। दुनिया में एक से बढ़कार एक रॉयल और लग्जरी कार है, जो अपनी खासियत के लिए मशहूर है।

लग्जरी कार की बात करें, तो रोल्स-रॉयस का नाम सबसे पहले आता है। जिसका निर्माण ब्रिटिश कार कंपनी द्वारा गया जाता है। दुनिया भर में यह अपने यूनीक स्टाइल वाले कारों के लिए जाना जाता है।

खासियत

आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी खासियत और कीमत के लिए जानी जाती है। कार लवर का सपना होता है कि वह इस कार को खरीदें, लेकिन कीमत बहुत अधिक होने के कारण लोगों का यह सपना कई बार सपना ही रह जाता है।

Rolls Royal Boat Tail

दरअसल, इस कार का नाम Rolls Royal Boat Tail है, जो कि दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार है। इसकी कीमत 28 मिलियन डॉलर यानी तकारीबन 239 कारोड रुपए है। क्लासिक नाव के डिजाइन से प्रेरित रोल्स-रॉयस की यह कार बहुत ही खास है। कंपनी ने इसे वोट टेल का नाम भी इसके डिजाइन को देखते हुए दिया है। इसके पिछले हिस्से में यूनिक रियल डिक भी दिया गया है।

दिए गए हैं लेटेस्ट फीचर्स

सबसे बड़ी हैरानी की बात, तो यह है कि यह कल केवल 3 लोगों के पास है। कंपनी ने इस कार के केवल तीन यूनिट्स बनाए हैं। कार की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोग इतने रुपए में अपनी सारी लग्जरी ख्वाब को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने इन तीनों यूनिट्स को ग्राहकों के आधार पर ही कस्टमाइज किया है। ऐसे में तीनों कार के डिजाइन एकदम एक-दूसरे से अलग है। इसमें हर तरह के फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अन्य सभी कारों से बहुत ज्यादा अलग बनाते हैं।

3 लोगों के पास है ये कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोल्स-रॉयस बोट टेल के पहले मलिक अरबपति रैपर जे-जेड और उनकी पत्नी पॉप आइकन बेयॉन्से हैं। इसके अलावा, अर्जेंटीना के फुटबॉलर माउरो इकॉर्डी के पास यह बेसकीमती कार है। वहीं, तीसरी मॉडल के मालिक कथित तौर पर उस परिवार से हैं, जो पर्ल इंडस्ट्री से आते हैं। हालांकि, उनकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बता दें कि यह कार खरीदना और उसमें सफर करना हर कार लवर्स का सपना है, लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews