Most Expensive Shopping Streets: लग्जरी शॉपिंग के हैं शौकीन, इन 7 जगहों पर मिलेगी एक से बढ़कर एक चीजें

Most Expensive Shopping Streets

Most Expensive Shopping Streets: हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में घूमना फिरना जितना ज्यादा पसंद करता है उतना ही उसे शॉपिंग करना भी बहुत भाता है। पहले कहा जाता था कि शॉपिंग महिलाओं की पसंद है, वैसा अब नहीं रहा है। अब तो पुरुषों को भी बढ़-चढ़कर हर चीज खरीदते हुए देखा जाता है।

जो लोग शॉपिंग लवर्स होते हैं उन्हें अलग-अलग जगह से अलग अलग वैरायटी की चीजें खरीदना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग अधिकतर शॉपिंग वाले जगहों की तलाश में रहते हैं और कुछ लोगों को तो जैसे सस्ते बाजारों और दुकानों का नाम और रास्ता रटा हुआ होता है।

अब भला सस्ते दाम में अपना मनचाहा सामान मिल जाना किसे पसंद नहीं होगा। लेकिन इन सब के विपरीत दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी मौजूद है, जहां पर सामान बहुत महंगा मिलता है उसके बावजूद भी लोग यहां बड़े चाव से खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। ये जगह अपनी महंगी शॉपिंग के लिए पहचानी जाती है और आपको यहां पर एक ही छत के नीचे सब कुछ खरीदने के लिए मिल जाएगा।

ये है Most Expensive Shopping Streets

कॉजवे बे

हॉन्ग कॉन्ग के इस स्ट्रीट मार्केट को तुंग लोवान के नाम से भी पहचाना जाता है। ये यहां के प्रसिद्ध शॉपिंग करने वाले स्थानों में से एक है। आपको बहुत आसानी से यहां अपनी पसंद का सारा समान मिल जाएगा।

Most Expensive Shopping Streets

वाया मोटे नेपोलियन

ये मिलान की एक हाई फाई शॉपिंग स्ट्रीट है। इस क्लासी मार्केट में आपको लग्जरी फैशन हाउसेज और इटालियन डिजाइनर्स की तैयार की गई चीजों की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। आपको बता दें कि इस जगह को फैशन कैपिटल का खिताब मिला हुआ है।

Most Expensive Shopping Streets

बॉन्ड स्ट्रीट

लग्जरी सामानों की खरीददारी करने के लिए लंदन की बॉन्ड स्ट्रीट सबसे फेमस और शानदार जगह है। ये कहा वेस्ट एंड में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के पास मौजूद है और ब्रांड की चीज खरीदने वाले लोगों की पसंदीदा है।

Most Expensive Shopping Streets

फिफ्थ एवेन्यू

मिडियन मेनहटन से गुजरने वाली ये सड़क बहुत ही पॉपुलर है। ये न्यूयॉर्क की फैशन शॉपिंग स्ट्रीट के नाम से फेमस है। यहां आपको उबर पॉश स्टोर्स के साथ एक से बढ़कर एक डिजाइनर का शानदार कलेक्शन देखने के लिए मिलेगा।

Most Expensive Shopping Streets

गिंजा

ये जगह टोक्यो की सबसे फेमस शॉपिंग स्ट्रीट में से एक है। यहां आपको एक से बढ़कर एक लग्जरी स्टोर के अलावा बहुत सारी चीजे शॉपिंग करने के लिए मिल जाएगी।

Most Expensive Shopping Streets

पिट स्ट्रीट मॉल

सिडनी की ये जगह बहुत ही पॉपुलर है। अगर आपको शानदार स्टाइलिश कपड़ों के साथ फैशन आइटम्स की खरीददारी करनी है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। ये जगह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बिजी रिटेल स्ट्रीट के नाम से पहचानी जाती है।

मायोंग डोंग

दक्षिण कोरिया में मौजूद ये जगह दुनिया की सबसे महंगी शॉपिंग स्ट्रीट में से एक है। यहां आपको हर लग्जरी ब्रांड का समान बहुत ही आसानी से मिल जाएगा।

अगर आप भी ट्रेवल और शॉपिंग के शौकीन हैं, तो आपको दुनियां में अलग अलग कोने में मौजूद इन शानदार शॉपिंग स्ट्रीट में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews