दिमाग से तेज और स्वभाव से मिलनसार होते हैं इस नामाक्षर के लोग, पार्टनर से करते हैं बेहद प्यार

हर व्यक्ति का नाम केवल उसकी पहचान नहीं बल्कि व्यक्तित्व का आईना होता है। किसी के भी नाम के जरिए हम उसके व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं।
Name Psychology

नाम एक ऐसी चीज है जो किसी भी व्यक्ति को हर जगह पहचान दिलाने का काम करता है। हम कहीं जाते हैं तो वहां के लोगों से अपना नाम बता कर ही मुलाकात करते हैं। कोई भी काम हो या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सब कुछ नाम की वजह से ही होता है। लोग हमें नाम से बुलाते हैं हमारे बारे में नाम से ही बात करते हैं। कुल मिलाकर हर व्यक्ति का नाम जिंदगी भर के लिए उसकी पहचान के तौर पर काम करता है।

वैसे नेम साइकोलॉजी के जरिए अगर देखा जाए तो नाम एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम न केवल व्यक्ति को पहचान सकते हैं बल्कि उसके स्वभाव के बारे में भी सब कुछ जान सकते हैं। व्यक्ति का व्यवहार कैसा है उसके अंदर कौन से गुण छुपे हुए हैं यह सारी बातें नाम के पहले अक्षर से पता लग जाती है। चलिए आज उन लोगों के बारे में जान लेते हैं जिनका नाम H अक्षर से शुरू होता है।

भावुक और संवेदनशील (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम H अक्षर से शुरू होता है यह बहुत ही भावुक और संवेदनशील व्यक्तित्व के होते हैं। अपनी भावनाओं को यह बहुत आसानी से किसी के साथ साझा नहीं कर पाते। अपनी बातों को यह खुद तक समेट कर रखते हैं। इन्हें समझ पाना हर किसी के पास की बात नहीं होती है।

दिमाग से तेज

इस नामाक्षर के लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और इन्हें अपने तेज दिमाग की वजह से पहचाना जाता है। अपनी बुद्धिमानी से यह लोग जीवन में खूब सफलता की प्राप्ति करते हैं। यह जो पाना चाहते हैं। वो इन्हें बुद्धिमानी के बल पर आसानी से मिल जाता है।

स्वभाव से मिलनसार

स्वभाव से यह लोग बहुत मिलनसार होते हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा यह अपने करीबी और परिवार के लोगों के साथ घुलते मिलते हैं। वैसे इनका स्वभाव सभी के साथ अच्छा रहता है लेकिन यह हर किसी से नहीं बोलते।

गुस्से के तेज

वैसे तो यह लोग काफी शानदार सरल स्वभाव के होते हैं लेकिन गुस्से के भी उतने ही तेज रहते हैं। अगर कोई काम ठीक ढंग से नहीं हो रहा है या फिर गलत हो रहा है तो यह इसे बिल्कुल सहन नहीं होता और यह अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते।

पार्टनर के लिए वफादार

इस नाम के लोग अपने साथी के लिए काफी भावुक और वफादार होते हैं। यह रोमांटिक किस्म के होते हैं और अपने साथी से बहुत प्यार करते हैं। जीवनसाथी को कैसे मनाना है यह इन्हें बहुत अच्छी तरह से पता होता है। यह काफी केयरिंग नेचर के होते हैं जिस वजह से इनका वैवाहिक जीवन सुखी होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews