इस नामाक्षर के लोगों के आगे नहीं चलती किसी की चालाकी, ये पढ़ लेते हैं सभी का दिमाग

किसी भी व्यक्ति का नाम केवल उसकी पहचान नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व से जुड़े पहलुओं को उजागर करने का काम करता है। किसी के भी नाम के पहले अक्षर से हम जीवन के बारे में कई तरह की जानकारी पता कर सकते हैं।
Name Psychology

हर व्यक्ति के नाम को हम उससे जुड़ी पहचान के तौर पर देखते हैं। व्यक्ति का जो नाम है उसके जरिए हम उसे पुकारते हैं और दूसरे लोगों से भी इसी के जरिए उसके बारे में बात करते हैं। वैसे इस नाम में व्यक्ति की पहचान के अलावा पर्सनैलिटी से जुड़ी गहरी चीज छुपी हुई होती है। अगर हमें किसी को जानना है, समझना है तो हम उसके नाम से सब कुछ पता कर सकते हैं।

जैसे हम किसी व्यक्ति के स्वभाव के आधार पर ये अंदाजा लगाते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति है। इसी तरह से किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर को देखकर उसके अंदर छुपे हुए गुणों का पता किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं, जो चालबाजी में किसी को भी मात दे सकते हैं। यह और कोई नहीं बल्कि आर नाम अक्षर के लोग हैं।

R नाम वालों का व्यक्तित्व (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम R अक्षर से शुरू होता है, इनका व्यक्तित्व काफी अनोखा होता है। इनका स्वभाव मिलनसार किस्म का होता है और यह बातचीत करने में माहिर होते हैं। वाकपटुता से यह लोगों से जल्दी संबंध बना लेते हैं।

कमाल के माइंड रीडर

जिन लोगों का नाम है R से शुरू होता है यह लोग पक्के माइंड रीडर होते हैं। लोगों के हाव-भाव और बातों से यह आसानी से समझ जाते हैं कि सामने वाले के दिमाग में क्या चल रहा है। अगर कोई इनके सामने बातें बनाने या इन्हें बेवकूफ बनाने की कोशिश करें तो वह ऐसा नहीं कर पाता क्योंकि यह सब पहले ही समझ जाते हैं।

होते हैं साहसी

इस नामाक्षर के लोग निडर और साहसी स्वभाव के होते हैं। अपनी किसी भी बात को इन्हें लोगों के सामने बोलने से डर नहीं लगता। यह बिना किसी हिचकिचाहट के अपने मन में चल रहे सारे विचार लोगों के सामने रख देते हैं।

महत्वकांक्षाओं से भरे

यह लोग महत्वाकांक्षाओं से भरे होते हैं। यह महत्वाकांक्षा इन्हें अपने करियर से बहुत अधिक होती है। ऊंचे मुकाम तक पहुंचने के लिए यह मेहनत करने से नहीं कतराते। यह जी तोड़ मेहनत करते हैं और खूब सफल बनते हैं।

समस्याओं का हल

इस नामाक्षर के लोग समस्याओं को सुलझाने में माहिर होते हैं। अगर कोई बड़ी से बड़ी समस्या भी उनके सामने आ जाए तो यह उसे परेशान होने या भागने की जगह शांत रहकर उसका समाधान खोजते हैं। इनकी इस आदत की वजह से कई बार लोग अपनी समस्या का हल निकालने इनके पास पहुंचते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews