गर्मियों में गुड़हल के फूलों से मिलेगा नेचुरल ग्लो, लौटेगा चेहरे का निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

ग्लोइंग स्किन चाहिए तो केमिकल नहीं, गुड़हल के फूल से बनाएं नैचुरल फेस पैक, जिससे चेहरा दिखेगा साफ, दमकता और जवां अगर आपकी स्किन मुरझाई लग रही है, चेहरे पर नमी और निखार नहीं बचा है या पिग्मेंटेशन की समस्या है, तो इस बार ट्राई करें गुड़हल के फूल से बना देसी फेस पैक।
Hibiscus Face Pack

गर्मियों में तेज धूप और पसीना चेहरे की रौनक छीन लेता है। लोग स्किन को फिर से ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे प्रोडेक्ट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार रिज़ल्ट वैसा नहीं मिलता जैसा चाहा गया था। ऐसे में घरेलू नुस्खों की मदद लेना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ख़ासतौर पर गुड़हल के फूल का फ़ेस पैक (Hibiscus Face Pack) गर्मी में त्वचा को नैचुरली निखारने में मदद करता है।

गुड़हल के फूलों में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन्स पाए जाते हैं जो स्किन को गहराई से साफ़ करने में मदद करते हैं, साथ ही साथ त्वचा को चमकदार बनाकर रखते हैं। हर घर में गुड़हल का पौधा पाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसके फूलों का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए भी किया जा सकता है।

गुड़हल के फूल से स्किन को कैसे मिलता है फायदा?

गुड़हल का फूल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और A से भरपूर होता है, जो स्किन को गहराई से साफ करता है और झुर्रियों से लड़ता है। इसके लगातार इस्तेमाल से स्किन की टोन सुधरती है, दाग-धब्बे हल्के पड़ते हैं और चेहरा फ्रेश दिखता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एसिड्स स्किन से डेड सेल्स हटाकर नए सेल्स को बनाने में मदद करते हैं।

गर्मी या धूप में निकलने से स्किन डल हो जाती है, लेकिन अगर आप हफ्ते में 2 बार गुड़हल का फेस पैक लगाएं, तो स्किन फिर से ब्राइट दिखने लगती है। ये फूल नेचुरल कूलिंग और हीलिंग प्रॉपर्टीज रखता है जो स्किन को आराम देता है।

गुड़हल का फेस पैक कैसे बनाएं?

  • 2-3 गुड़हल के ताजे लाल फूल
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच बेसन या मुल्तानी मिट्टी
  • थोड़ा सा गुलाब जल

बनाने और लगाने का तरीका

गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह धो लें और मिक्सी में थोड़ा गुलाब जल डालकर पीस लें। अब इसमें दही और बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

ये पैक स्किन को टाइट करता है, पोर्स को क्लीन करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो बेसन की जगह मुल्तानी मिट्टी की जगह मलाई मिला सकते हैं।

किन स्किन प्रॉब्लम्स में ज्यादा असर करता है गुड़हल फेस पैक?

पिग्मेंटेशन और झाइयां
गुड़हल में मौजूद नैचुरल एसिड पिग्मेंट को हल्का करता है और स्किन टोन को बैलेंस करता है। इसके लंबे इस्तेमाल से चेहरे की रंगत में सुधार देखा जा सकता है।

झुर्रियां और एजिंग साइन
इस फूल को ‘नेचुरल बोटॉक्स’ कहा जाता है क्योंकि ये स्किन को टाइट करता है और फाइन लाइंस को कम करता है। 30 की उम्र के बाद ये फेस पैक बेहद फायदेमंद है।

मुंहासे और दाग-धब्बे
गुड़हल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों से लड़ते हैं और स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं। ये स्किन को डीटॉक्स करने का भी काम करता है।

किन बातों का रखें ध्यान और कब दिखेगा असर?

  • हमेशा ताजे और साफ गुड़हल के फूल ही इस्तेमाल करें।
  • अगर पहली बार ट्राई कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
  • हफ्ते में 2 बार लगाना सबसे बेहतर रहता है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews