होटलों में ये 1 चीज हमेशा रहती है मिसिंग, जानें इसकी खास वजह!

ऑनलाइन एप में आपको पहले ही होटल के रूम और उसकी सर्विस की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाती है। ज्यादातर होटल में वहां ठहरने वाले गेस्ट को फूड से लेकर अन्य सारी सुविधाएं दी जाती है।
hotel

अपने शहर से किसी अन्य शहर जाने के बाद यदि कोई जान पहचान लाना हो, तो इंसान अक्सर होटल में स्टे करता है। इस दौरान होटल संचालक द्वारा तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कुछ लोग ट्रिप पर जाने से पहले ही होटल बुक कर लेते हैं, जो की ऑनलाइन एप के जरिए संभव है। ऑनलाइन एप में आपको पहले ही होटल के रूम और उसकी सर्विस की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाती है। ज्यादातर होटल में वहां ठहरने वाले गेस्ट को फूड से लेकर अन्य सारी सुविधाएं दी जाती है।

छोटे से लेकर बड़े लग्जरी होटल तक में बेड, टीवी, पंखे तो लगे ही होते हैं… तो कुछ होटल एसी वाले होते हैं, वहीं कुछ नॉन एसी वाले होटल होते हैं, लेकिन इन सब चीजों में एक चीज मिसिंग होती है, जो कि बहुत ही कॉमन है।

दीवार घड़ी

आप भी अपने जीवन में अब तक कई सारे होटल में फैमिली, फ्रेंड्स या फिर पार्टनर के साथ ठहर चुके होंगे, जहां आपको एक टीवी, सोफा, बेड, गीजर आदि की सुविधा तो मिली होगी, लेकिन यहां आपको एक चीज नहीं दिखाई दी होगी, जो अमूमन हर जगह मिसिंग होती है। दरअसल, वह एक चीज दीवार घड़ी है, जो कि आपको किसी भी होटल में देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, होटल के मुख्य द्वार पर दीवार घड़ी लगी जरूर होती है। ऐसे में बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि आखिर होटल के कमरे में दीवार घड़ी क्यों नहीं लगी होती है। तो चलिए आज हम आपको यह इंटरेस्टिंग फैक्ट बताते हैं।

जानें वजह

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कुछ खास वजहें होती है। सबसे पहली वजह में यह ध्यान रखा जाता है कि होटल में ठहरे हुए गेस्ट समय के दबाव से दूर रहे और वह अपने वेकेशन को अच्छे से एंजॉय कर सके। यहां वह सुकून भरे पल बिता सकें। यदि कमरे में घड़ी होगी, तो उन्हें सुबह जल्दी उठना, रात में जल्दी सोने की चिंता लगी रहेगी। इससे राहत देने के लिए ऐसा किया जाता है।
  • इसके अलावा, जब माहौल एकदम शांत हो तो घड़ी की टिक टिक सुनाई देती है। इस दिक्कत से गेस्ट को किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए होटल के कमरों में घड़ियां नहीं लगाई जाती है, ताकि लोग रात में आराम से सो सके।
  • लग्जरी होटल में इंटीरियर काफी स्टाइलिश होता है। ऐसे में दीवार घड़ियां इसकी सुंदरता को खराब कर देती है। इसलिए कई जगह दीवार गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले या अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे रूम डेकोरेटेड नजर आए।
  • होटल के कमरों में घड़ी लगाने से उन्हें मेंटेन करने की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है- जैसे बार-बार बैटरी का बदलना, समय सेट करना, यदि टूट जाए तो उसकी मरम्मत करना, आदि। इससे होटल स्टाफ के लिए एक एक्स्ट्रा काम हो जाएगा, इसलिए भी होटल के कमरों में दीवार घड़ियां नहीं लगाई जाती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews