पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे, घर पर ऐसे तैयार करें बॉडी पॉलिशिंग पाउडर, निखर जाएगी हाथ-पैर से लेकर पीठ तक की रंगत

body scrub

Homemade Body Scrub: स्किन केयर का मतलब सिर्फ यह नहीं होता कि चेहरे का ध्यान रखा जाए। बल्कि पूरे शरीर का ध्यान रखना ही स्किन केयर होता है। अपनी त्वचा को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं या फिर पार्लर में जाकर महंगा-महंगा ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बहुत पैसे खर्च होते हैं और यह हर कभी करवाना नामुमकिन होता है। इसके अलावा इतने पैसे खर्च करने के बाद भी कई बार अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में क्यों ना घर पर ही एक ऐसा बॉडी स्क्रब बॉडी पॉलिशिंग पाउडर बनाया जाए, जो त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाने के साथ-साथ निखार लाने में भी मदद करता है।

coffee powder

इस बॉडी स्क्रब बॉडी पॉलिशिंग पाउडर को बनाने के लिए हमें कॉफी पाउडर की जरूरत होगी। कॉफी न सिर्फ पीने के लिए इस्तेमाल की जाती है बल्कि यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है। त्वचा पर कॉफी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसी के साथ चलिए जानते हैं, कॉफी पाउडर की मदद से बॉडी पॉलिशिंग पाउडर कैसे बनाया जाता है।

कैसे बनाएं कॉफी बॉडी पॉलिशिंग पाउडर

सामग्री:

1चम्मच कॉफी
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच शहद
2 चम्मच दूध

बनाने का तरीका

कॉफी बॉडी पॉलिशिंग पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच बेसन को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में शहद और दूध अच्छी तरह से मिलाएं। इस तरह से बॉडी पॉलिशिंग पाउडर और पेस्ट बनकर तैयार हो चुका है।

त्वचा पर कैसे लगाएं

बनाए गए इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने के लिए पहले त्वचा पर पानी डालकर त्वचा को गीला कर लें। अब इस मिश्रण को पैरों, हाथों, कमर, गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं, और धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मलें। कम से कम 10 से 15 मिनट इस बॉडी पॉलिशिंग पाउडर और पेस्ट को त्वचा पर मलने के बाद साफ पानी से धो लें। अगर महीने में दो बार भी इस घर पर बनाए गए बॉडी पॉलिशिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाए, तो त्वचा जल्द से जल्द चमकदार बनेगी और डेड स्किन सेल्स भी हट जाएगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews