Recipe: अब व्रत में साबूदाने की खिचड़ी और वड़े नहीं बल्कि बनाएं टेस्टी फ्राइज, जानें आसान रेसिपी

recipe

Recipe: हिंदू धर्म में व्रत का विशेष महत्व है। हर महीने में 4 से 5 व्रत लोग जरूर रखते हैं। व्रत के दौरान फलहार का सेवन किया जाता है। जिसमें कई प्रकार के फलहारी व्यंजन बनाए जाते हैं। ज्यादातर लोग साबूदाने की खिचड़ी, वड़े, मोरधन, चिप्स, पापड़ आदि चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबूदाने की फ्राइज भी बनाई जा सकती है। जी हां, आलू की फ्रेंच फ्राइज तो सभी ने खाई होगी यह बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को बेहद पसंद होती है तो क्यों ना व्रत वाले दिन भी फलहारी फ्राइज बनाई जाए। साबूदाने की फ्राइज इतनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है कि अगर आप व्रत नहीं भी रखते होंगे तब भी आप अगली बार सिर्फ और सिर्फ साबूदाने की फ्राइज खाने के लिए व्रत जरूर रखेंगे। इसी के साथ आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की स्वादिष्ट और पौष्टिक साबुदाने की फ्राइस कैसे बनाई जाती है, तो चलिए जानते हैं।

sabudana fries

सामग्री:

1/2 कप साबूदाना
1/2 कप उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
4-5 बड़े चम्मच भुने हुए मूंगफली का दरदरा पाउडर
4-5 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच जीरा
स्वादानुसार सेंधा नमक
1 चम्मच चीनी
तेल (तलने के लिए)

recipe

विधि:

1. सबसे पहले साबूदाना को धोकर कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

2. एक बाउल में भिगोया हुआ साबूदाना, मैश किए हुए आलू, भुने हुए मूंगफली का पाउडर, हरी मिर्च ( पीसी हुई), जीरा, सेंधा नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

3. मिश्रण से छोटे-छोटे फ्राइज जैसे शेप बना लें।

4. कढ़ाई में तेल गरम करें और फ्राइज को सुनहरा होने तक तल लें।

5. टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

recipe

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews