अब कम बजट में नेपाल घूमने का सपना होगा पूरा, बस अपनाएं ये ट्रैवल ट्रिक

भारत में कम बजट में लोग घूम-फिर कर चले आते हैं, जिनका सपना रहता है कि वह एक बार अपने जीवन में विदेश जरूर जाएं। हालांकि, अपने बजट को देखते हुए वह ऐसा करने से रुक जाते हैं।
Travel Tour

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में खुद के लिए समय निकाल (नेपाल) पाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे में लोग धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक तौर पर बीमार हो ही रहे हैं, इसके अलावा मेंटली डिप्रेस्ड भी हो जाते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की टेंशन के कारण ना वह अपने परिवार को समय देते हैं, ना ही अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाते हैं। इसके अलावा कई लोग आर्थिक तौर पर भी कमजोर होने के कारण अपने जीवन में परेशान चल रहे होते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ समय के लिए मानसिक तौर पर शांति पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको उस जगह के बारे में बताएंगे जहां कम बजट में ट्रेवल किया जा सकता है और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड हो सकता है।

दरअसल, यह जगह नेपाल में स्थित है, जो हर ट्रैवलर के दिल में बस जाती है। अमूमन हर किसी का यह सपना होता है कि वह एक बार अपने क्लोज फ्रेंड या फिर पार्टनर के साथ इस खूबसूरत देश की यात्रा करें।

सपने को करें साकार

भारत में कम बजट में लोग घूम-फिर कर चले आते हैं, जिनका सपना रहता है कि वह एक बार अपने जीवन में विदेश जरूर जाएं। हालांकि, अपने बजट को देखते हुए वह ऐसा करने से रुक जाते हैं, लेकिन आज हम आपको बिना जेब खाली किए हुए इस पड़ोसी देश की सैर करने के बारे में कमाल के ट्रेवल एक्सपर्ट टिप्स बताएंगे, जो आपके विदेश घूमने के सपने को हकीकत में बदल देगा।

शांत वातावरण में बिताएं समय

नेपाल में एक से बढ़कर एक घूमने-फिरने वाले स्थान हैं, जहां सालों भर देश-विदेश के पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इनमें भारतीयों की संख्या भी अधिक रहती है। ऐसे में यदि आपका भी यह सपना है कि आप इस देश को एक्सप्लोर करें, तो आज की खबर को आप पूरा पढ़ें, जिससे बेहद कम बजट में आप विदेश टूर पर जा सकते हैं और अपना कीमती समय यहां शांतिपूर्ण तरीके से बिता सकते हैं।

अपनाएं ये ट्रिक

  • भारत से सीधे नेपाल की फ्लाइट काफी महंगी होती है। इसलिए आप फ्लाइट से जाने के बजाय सड़क मार्ग का इस्तेमाल करें। आप सोनौली या फिर रक्सौल से नेपाल में एंट्री कर सकते हैं। इसके बाद यहां से घरेलू फ्लाइट में बैठकर काठमांडू या पोखरा जा सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र ₹3000 से ₹4000 खर्च करने की जरूरत है। इस बजट में आप आराम से विदेश टूर कर सकते हैं।
  • किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में जाने से पहले मौसम को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि ट्रेवल का सही समय चुनना, पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका होता है। अक्टूबर से नवंबर या फिर मार्च से अप्रैल का महीना ऐसा होता है, जब होटल में अधिकतम 30% तक की छूट मिलती है। क्योंकि इन महीनों में मौसम सुहावना होता है और पर्यटकों की भीड़ भी काफी कम होती है। ऐसे में आप बेहतर प्लानिंग करके कम पैसे में होटल भी बुक कर सकते हैं।
  • अधिकतर लोग ट्रैवल डेस्टिनेशन पर पहुंचकर भाड़े की टैक्सी या फिर खुद चलाने के लिए स्कूटी या फिर बाइक हायर कर लेते हैं, जो कि उनके बजट को बढ़ा देता है। लेकिन नेपाल में आपको टूरिस्ट हॉटस्पॉट पर लोकल बस से पहुंचना है। इससे आप ₹700 से ₹1000 प्रतिदिन का बचा सकते हैं। लोकल बसों में घूमने पर खर्च कम होता है, साथ ही आपको वहां की लोकल कल्चर को सामने से जानने का मौका भी मिलेगा।
  • यदि आप बहुत ही ज्यादा सस्ते में होटल स्टे करना चाहते हैं, तो आप हॉस्टल डॉर्म्स का बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां आपको ₹400 से ₹500 में एक रात आराम से रहने के लिए मिल जाएगा। यहां पर मिलने वाले लोग अक्सर आपस में बातचीत करने के बाद एक-दूसरे के दोस्त भी बन जाते हैं। ऐसे में आपको नेपाल में विभिन्न देशों से आए पर्यटकों के साथ दोस्ती करने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा आपको एक नया एक्सपीरियंस भी प्राप्त होगा।
  • नेपाल टूर पर जाने के बाद अब बात आती है कि वहां ऐसा क्या खाया जाए, जो कि कम बजट में हो और खाना स्वादिष्ट भी रहे। तो आपको फैंसी रेस्टोरेंट का चुनाव नहीं करना चाहिए, बल्कि आप सड़क किनारे लगे छोटे-छोटे स्टॉल्स पर खाना खा सकते हैं, जो कि बहुत ही सस्ता होता है, साथ ही स्वाद में लाजवाब होता है। महंगे रेस्टोरेंट में आपको बहुत अधिक रुपए भी खर्च करने पड़ेंगे और हो सकता है, वहां का स्वाद भी उतना ज्यादा अच्छा न लगे, जितना यहां के लोकल खानों का स्वाद लगता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews