ओशो बोले, इन 3 लोगों को कभी न सताएं, नहीं तो भुगतनी पड़ सकती है मौत से भी बुरी सजा

ओशो के अनमोल विचारों में जीवन को जीने की गहराई छिपी होती है। उनका कहना है कि कुछ खास लोगों को दुख पहुंचाना आपकी जिंदगी को मौत से भी बदतर बना सकता है। जानिए ओशो के इन विचारों का गूढ़ अर्थ और इससे जुड़ी जीवन की सच्चाइयां।
Osho Quotes

ओशो, जिनका नाम ही आत्मबोध, ध्यान और गहराई से जीने का प्रतीक बन चुका है, उन्होंने जीवन के हर पहलू पर अपने विचार रखे हैं। उनकी बातों में सच्चाई, संवेदना और अनुभव की झलक मिलती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ओशो का एक विचार खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है, कुछ खास लोगों को कभी दुख मत पहुंचाना, वरना तुम्हारी जिंदगी नरक बन जाएगी।

यह विचार सिर्फ कहने के लिए नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरी सीख छुपी है। ओशो के अनुसार (Osho Quotes) इंसान के जीवन में कुछ रिश्ते इतने मूल्यवान होते हैं कि अगर उन्हें चोट पहुंचाई जाए तो उसका असर केवल रिश्तों पर नहीं, आपके आत्मिक संतुलन और मानसिक शांति पर भी पड़ता है।

इन तीन लोगों को दुख पहुंचाना पड़ सकता है भारी

1. मां-बाप

ओशो कहते हैं कि माता-पिता केवल जीवन देने वाले नहीं होते, बल्कि वो आपकी आत्मा की जड़ें होते हैं। अगर आपने उन्हें दुख दिया, अनदेखा किया या उनके प्रेम को ठुकराया, तो आप अपने अस्तित्व की जड़ों को ही काट देते हैं। ओशो के मुताबिक, जिनके पास माता-पिता हैं, वे भाग्यशाली हैं। और जो उन्हें तकलीफ पहुंचाते हैं, वे न सिर्फ अपने पुण्य खोते हैं, बल्कि अंतर्मन में एक गहरी ग्लानि भी पैदा कर लेते हैं, जो उन्हें कभी चैन से नहीं जीने देती।

2. वो इंसान जो बिना स्वार्थ के आपको प्यार करता हो

ओशो का कहना है कि बिना शर्त प्रेम करने वाले व्यक्ति को दुख देना सबसे बड़ा पाप है। ऐसे लोग हमारी जिंदगी में बहुत कम आते हैं और अगर हम उन्हें चोट पहुंचाते हैं, तो हम अपने जीवन से सच्चे प्रेम, अपनापन और भरोसे को खो देते हैं। इनका दुःख सीधे हमारी आत्मा पर असर करता है और धीरे-धीरे हम अंदर से खाली होने लगते हैं। ओशो चेताते हैं कि ऐसे लोगों से दूर नहीं भागना चाहिए, बल्कि उन्हें सहेज कर रखना चाहिए।

3. वो व्यक्ति जो आपके बुरे वक्त में भी साथ खड़ा रहा हो

ओशो मानते हैं कि जो लोग आपके अंधेरे में साथ होते हैं, वही असली रौशनी होते हैं। अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति को दुख पहुंचाते हैं, जिसने आपके कठिन समय में साथ नहीं छोड़ा, तो आप विश्वास और इंसानियत दोनों को ठेस पहुंचा रहे होते हैं। ओशो कहते हैं कि ऐसे लोगों की कद्र न करना सिर्फ उन्हें नहीं, आपको भी अंदर से खोखला कर देता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews