Palak Soup: सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों को दूर रखता है गरमा-गर्म पालक का सूप, जानें रेसिपी

Palak Soup: सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों को दूर रखता है गरमा-गर्म पालक का सूप, जानें रेसिपी

Palak Soup: सर्दियों के मौसम में लोग पालक का सेवन करना शुरू कर देते हैं। पालक की तासीर गर्म होती है इसलिए यह सर्दियों के ठंडे मौसम में बहुत फायदा देती है। पालक सर्दियों के मौसम का एक सुपर फूड है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाकर रखते हैं। पालक का सेवन लोग तरह-तरह से करते हैं। जैसे पराठे, भजिए, पुरी आदि। इसी के चलते आज हम आपको पालक के सूप के बारे में बताने जा रहे हैं। पालक का सूप न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह शरीर की सेहत बनाए रखना है। इसी के साथ चलिए जानते हैं, पालक का सूप कैसे बनाया जाए।

कैसे बनाएं गरमा-गरम पालक का सूप?

सूप बनाने की सामग्री:

1 बंच ताजगी से भरी पालक
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
2-3 लहसुन के कलियां
1 गाजर, छीलकर कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल या मक्खन
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर

सूप बनाने की विधि:

1. पालक का सूप बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धो लें।

2. इसके बाद अदरक को छीलकर धो लें और टमाटर को धो लें। फिर अदरक, टमाटर और पालक तीनों चीजों को एक बर्तन में अच्छी तरह से उबाल लें।

3. जब पालक नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा करने के बाद अच्छे से मिक्सर में बारीक पीस लें।

4. इसके बाद मध्यम आंच पर एक पैन में तेल या मक्खन गर्म करें। फिर इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके थोड़ी देर बाद गाजर डालें।

5. जब गाजर पककर थोड़ी नरम हो जाए, उसके बाद बारीक पिसी हुई पालक सामग्री को भी इसमें डालें। फिर इसमें काली मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक आदि मसालेदार सामग्री डालें।

6. गरमा-गर्म स्वादिस्ट पालक का सूप बनकर तैयार हो चूका हैं,अब ठन्डे-ठन्डे मौसम में गरमा गर्म सूप का मजा लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews