हाथ की उंगलियों में तिल होने का क्या मतलब होता है? जानिए कौन सा तिल देता है किस्मत का इशारा

हाथ की उंगलियों में तिल होना यूँ तो आम बात है, लेकिन ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्रों में इसका अलग ही मतलब बताया गया है। माना जाता है कि तिल ना सिर्फ आपकी सेहत, बल्कि आपके स्वभाव, क़िस्मत और आने वाली परेशानियों का भी संकेत देता है।
Palmistry

हम सबकी हथेली और उंगलियों पर कोई ना कोई निशान या तिल ज़रूर होता है। कई लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन ज्योतिष में इसका ख़ास महत्व बताया गया है।

कहा जाता है अलग-अलग हिस्सों पर तिल का होना किसी ना किसी घटना या गुण का संकेत देता है। ख़ासतौर पर तिल की जगह अपने स्वभाव और क़िस्मत से जुड़ी कई बातें बता देती है। चलिए जानते हैं कि किस तिल होने का क्या मतलब होता है।

इंडेक्स फिंगर में तिल का मतलब

ज्योतिष के मुताबिक़ अगर किसी की तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर में तिल होता है तो इसका मतलब है कि उनका स्वाभाव ग़ुस्से वाला होता है और ऐसे लोग ज़िद्दी होते हैं। लेकिन इन्हें कामयाबी भी जल्दी मिल जाती है। ये लोग अपनी मेहनत और अपनी सकारात्मक सोच के चलते बड़ी ऊँचाई तक पहुँच जाते हैं। इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है, जिससे सभी लोग इनकी प्रशंसा करते हैं।

अगर तिल दाएँ हाथ की तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर में होता है, तो इसका मतलब है कि आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपको समाज में नाम और इज़्ज़त दोनों मिलेगी। वही अगर ये तिल बाएँ हाथ में होता है तो इसका मतलब है कि आपको अपने ग़ुस्से को कंट्रोल करने की आवश्यकता है, वरना भारी नुक़सान झेलना पड़ सकता है।

रिंग फिंगर में तिल का मतलब

अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में तिल होना बहुत अशुभ माना जाता है क्योंकि ऐसे लोग कला, सिंगिंग, एक्टिंग या किसी क्रिएटिव काम में काफ़ी अच्छा नाम कमाते हैं। इन्हें जीवन में लग्ज़री और सुख सुविधाएँ मिलने कि पूरे योग रहते हैं। अगर तिल दाएँ हाथ में है तो और भी अच्छा है।

वहीं छोटी उंगली में तिल का मतलब

छोटी उंगली में तिल वाले लोग बहुत चालाक और होशियार माने जाते हैं। ये लोग पैसों का लेन देन और बिज़नस में माहिर होते हैं। अपनी बात मनवाने में भी इनकी मज़बूत पकड़ होती है। लेकिन कई बार ये लोग जल्दबाज़ी में ख़ुद का नुक़सान कर बैठते हैं।

मिडिल फिंगर में तिल का मतलब

मिडिल फिंगर में तिल होना बताता है कि आप गंभीर स्वाभाव के इंसान है। ऐसे लोग अपनी ज़िंदगी मैं डिसिप्लिन और नियमों को लेकर काफ़ी सख़्त रहते हैं। मेहनती हो गए हैं और अपनी ख़ुद की खुदी से पहचान बनाने में विश्वास रखते हैं।

अंगूठे में तिल का मतलब

अंगूठे में तिल होना बताता है कि इन्सान आत्मविश्वासी है और अपनी बात पर अडिग रहता है। ऐसा इंसान परिवार और दोस्तों के लिए हमेशा खड़ा रहता है। लेकिन कभी कभी लोग दूसरों की बात मानने में देर कर देता हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews