वर्किंग पेरेंट्स बच्चों को इस तरह दे सकते हैं क्वालिटी टाइम, जानें ये 3 ट्रिक्स

Parenting Tips: वर्किंग पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह उनके भावनात्मक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। यहां 3 सरल ट्रिक्स दी गई हैं जिनसे आप अपने बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं।
Parenting Tips

Parenting Tips: आजकल अधिकतर परिवारों में माता-पिता दोनों के कामकाजी होने के कारण बच्चों को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। जिससे उनके मानसिक विकास पर असर पड़ता है। अकेलेपन के कारण बच्चे कई बार उदास या चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। हालांकि, कुछ छोटे और आसान तरीकों को अपनाकर वर्किंग पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बता सकते हैं

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे कुछ सरल और छोटे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इससे न केवल बच्चों का अकेलापन दूर होता है। बल्कि माता पिता के साथ उनका संबंध भी मजबूत बनता है। आइए जानें कुछ आसान टिप्स।

वर्किंग पेरेंट्स के लिए टिप्स (Parenting Tips)

ढेर सारा प्यार और दुलार दें

बच्चों के साथ बिताया गया समय उनकी भावनात्मक और मानसिक सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। बच्चों को लंबा समय देने की बजाय कुछ ही देर में उन्हें ढेर सारा प्यार और दुलार देकर उनके दिन को ख़ास बनाया जा सकता है। जैसे कि आप उनके साथ खेल सकते हैं कहानी या किताब पढ़ सकते हैं या उनसे छोटी-छोटी बातें कर सकते हैं।

बच्चों की एक्टिविटी में शामिल होना

यदि आप वर्किंग पेरेंट्स हैं और आपके पास बच्चों के लिए ज्यादा समय नहीं है तो उनकी गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करें। चाहे वह पढ़ाई हो, खेल हो या उनका कोई पसंदीदा काम उनके साथ थोड़ा वक्त बिताने से वे खुशी महसूस करेंगे। इससे ना बच्चों को केवल अकेलापन कम लगेगा, बल्कि उन्हें आपका साथ और ध्यान भी मिलेगा।

बच्चों के साथ का अपनापन

अगर आप अपने काम में बेहद व्यस्त है तो बच्चों को महसूस करने के लिए वीडियो कॉलिंग एक अच्छा तरीका हो सकता है कि आप उनके बारे में सोच रहे हैं। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन तय करके बच्चों के साथ बिताने की कोशिश करें। इस दिन आप उनके पसंदीदा कामों में भाग ले सकते हैं या फिर उन्हें बाहर घूमने ले जा सकते हैं, जिससे उन्हें आपके प्यार और साथ का एहसास होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews