बच्चों को आज़ादी देना भी है जरुरी, सख्त पेरेंटिंग से बिगड़ सकता है भविष्य

Parenting Tips: बच्चों को सही ढंग से विकसित करने के लिए उन्हें आज़ादी देना बहुत जरूरी है। सख्त पेरेंटिंग अक्सर बच्चों के आत्मविश्वास को कम कर सकती है और उनके विकास में बाधा डाल सकती है। जब बच्चे खुद से फैसले लेते हैं और अपनी गलतियों से सीखते हैं, तो उनका आत्म-सम्मान बढ़ता है।
Parenting Tips

Parenting Tips: बच्चों को समझाना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाना माता-पिता के लिए आसान काम नहीं है। कई बार सुरक्षा और अनुशासन के चक्कर में माता-पिता सख्त हो जाते हैं, जिससे बच्चों के विकास में रुकावट आ सकती है। हालांकि, सभी माता-पिता को अपने बच्चों के प्रति सख्त होना एक भलाई की बात लगती है। लेकिन कई बार यह भलाई की बजाय बुराई बन जाती है।

बच्चों को बढ़ने और सीखने के लिए थोड़ी आजादी देना भी बहुत जरूरी होता है। ताकि वह अपनी क्षमताओं को पहचान सके और आत्मनिर्भर बन सके इस संतुलन को बनाए रखना बहुत जरूरी है। ताकि, बच्चे सुरक्षित और आत्मविश्वासी रहे। आज हम इस आर्टिकल में यही समझेंगे कि माता-पिता का सपना बच्चों की नहीं कैसे नुकसानदायक हो सकता है।

बच्चों को खेलने की अनुमति दें

अक्सर सभी बच्चों का स्कूल से आने के बाद खेलने का मन करता है। अगर हम सख्त पेरेंटिंग के कारण उन्हें बाहर खेलने से रोकते हैं, तो उसकी उनके विकास में बाधा आ सकती है। इसलिए यह बेहतर होगा ही बच्चे के साथ मिलकर कुछ सीमाएं तय की जाएं उन्हें बताएं के वे किस गली तक, किस घर तक और कितने बजे तक बाहर खेल सकते हैं।

खुद से खरीदारी करने का अवसर दें

किशोर बच्चे अक्सर खुद से कुछ काम करना चाहते हैं, और उन्हें यह मौका देना चाहिए। उनकी हर जरूरत की चीज खुद से खरीदकर देने की बजाय। उन्हें पास की दुकान से अपने स्टेशनरी या अन्य सामान खुद लाने को कहे। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा। अभी पैसों का हिसाब रखना सीखेंगे और दूसरों से बात करने में भी सहज महसूस करेंगे।

बच्चों में जिम्मेदारी का एहसास जगाएं

किशोर बच्चों में जिम्मेदारियां और समय की समझ विकसित करने के लिए उनसे छोटे-छोटे काम करवा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर घर में छोटा बच्चा है तो बड़े बच्चों को उसे घूमने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही उन्हें घर के कामों में थोड़ा योगदान देने के लिए भी कहा जा सकता है। इसे वे खुद को महत्व समझने लगते हैं और जिम्मेदारी का एहसास होने होता है।

बच्चों को खुद से सीखने का मौका दें

पेरेंटिंग में सबसे मुश्किल होता है बच्चों को बिना बीच में आए सीखने देना। अगर आपने उनके लिए कुछ सीमाएं तय कर दी है, तो उन्हें उस दायरे में आजादी से फैसले लेने दें। इसमें धैर्य रखना जरूरी है, अगर लगे कि बच्चा कोई गलती कर रहा है, तो जब तक बड़ा नुकसान ना हो, उसे खुद समझना दिन बाद में उसे डांटने की बजाय, प्यार से समझाएं ताकि वह अपनी गलती से सीख सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews