मां-बाप की लड़ाई बच्चों को अंदर से तोड़ देती है, जानिए वो 3 जख्म जो उम्रभर नहीं भरते

Parenting Tips: मां-बाप के झगड़े का सीधा असर बच्चों की मानसिक स्थिति, भावनात्मक संतुलन और भविष्य पर पड़ता है। यह आर्टिकल बताएगा कि कैसे पैरेंट्स की आपसी लड़ाई से बच्चों को 3 बड़े नुकसान होते हैं, जिनसे उबर पाना बेहद मुश्किल होता है।
Parenting Tips

घर के अंदर जब प्यार की जगह तनाव ले लेता है, तो उसका सबसे बड़ा असर उस मासूम पर होता है जो खुद को दोनों से बराबर प्यार करता है। मां-बाप की बहसें और झगड़े बच्चों को अंदर ही अंदर तोड़ते हैं, जो धीरे-धीरे उनके व्यवहार, आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता पर गहरा असर डालते हैं।

चाहे वो छोटे-मोटे तकरार हों या रोज़ के झगड़े, बच्चों के सामने जब यह सब बार-बार होता है, तो उनके दिमाग में एक डर और अस्थिरता घर कर लेती है। इस लेख में हम बताएंगे वो 3 नुकसान, जो माता-पिता की लड़ाई से बच्चों को होते हैं, और जिनसे बचना बेहद ज़रूरी है।

माता-पिता की लड़ाई से बच्चों को होने वाले 5 बड़े नुकसान

1. भावनात्मक असुरक्षा और डर

जब बच्चा रोज़ अपने मां-बाप को लड़ते हुए देखता है, तो उसके भीतर एक गहरी भावनात्मक असुरक्षा पैदा होती है। उसे लगता है कि घर अब सुरक्षित जगह नहीं है। यह डर उसे हर रिश्ते में अस्थिर बना देता है। इस असुरक्षा के कारण बच्चा या तो अधिक चुप हो जाता है या फिर आक्रामक स्वभाव का बन सकता है।

2. आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य में कमी

झगड़े की वजह से कई बार बच्चा खुद को दोषी मानने लगता है, खासकर जब उसके सामने कहा जाए कि “तेरे लिए ही सब हो रहा है”। इससे बच्चे का आत्म-सम्मान टूटता है और वो खुद को कमतर समझने लगता है। इस मानसिकता के साथ बच्चा स्कूल और सोशल लाइफ में भी पिछड़ने लगता है।

3. भविष्य के रिश्तों में डर और भरोसे की कमी

जो बच्चा अपने बचपन में भरोसे और प्यार की जगह झगड़े देखता है, वह बड़े होकर रिश्तों से डरने लगता है। वह यह मान बैठता है कि सभी रिश्ते दर्द और तनाव से भरे होते हैं। इसका असर उसकी शादीशुदा ज़िंदगी या प्रोफेशनल रिलेशनशिप पर भी पड़ता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews