दुनिया की वह सड़क जो सिर्फ 2 घंटे आती है नजर! फिर हो जाती है अदृश्य

इस सड़क को एक्सप्लोर करके आपको एक नया अनुभव प्राप्त होगा। स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करते हैं, तो वहीं आने वाले पर्यटकों को यहां सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
Passage du Gois

भारत में सड़क मार्गों का तेजी से विस्तारीकरण किया जा रहा है, यह शहर को लोगों से कनेक्ट करने का कार्य करते हैं, यह लोगों के लिए बेहतरीन माध्यम बनता जा रहा है। भारत में लगातार वाहन चालकों का समय बचाने और उन्हें एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचने के लिए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, इसके रखरखाव की जिम्मेदारी NHAI की होती है।

यूं तो आपने अब तक ऐसी बहुत सारी सड़कों की जानकारी हासिल की होगी, जो बहुत ही ज्यादा लंबी, बहुत ही ज्यादा छोटी होती हैं, जो कि अपनी खासियत के कारण लोगों के बीच महत्व रखती हैं।

केवल 2 घंटे आती है नजर!

हालांकि, आज हम आपको इन सबसे हटकर एक ऐसी सड़क के बारे में बताएंगे, जो पूरे दिन में केवल 2 घंटे के लिए ही नजर आती है और इसके बाद यह गायब हो जाती है। कुछ लोग इसे विज्ञान कहते हैं, तो कुछ लोग इसको कुदरत का करिश्मा भी मानते हैं। यह सड़क अपने आप में अनोखे रहस्यों से भरी हुई है।

Passage du Gois

दरअसल, यह सड़क फ्रांस में स्थित है, जो कि दिन में केवल 2 घंटे के लिए दिखाई देती है और फिर समुद्र में डूब जाती है, जो कि अटलांटिक तट पर नोयरमौटीयर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ती है। इस सड़क को “Passage du Gois” के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ जूते गीले करते हुए रास्ता पार करना है। जैसा कि नाम से ही समझ में आ रहा है कि आखिर यह नामकरण क्यों हुआ है। अब हम आपको यह बताते हैं कि यह सड़क आखिर गायब क्यों हो जाती है।

जानें कारण

दरअसल, ज्वार भाटा के कारण समुद्र का पानी बढ़ जाता है, जिससे यह सड़क 13 फीट पानी में डूब जाती है। बता दें कि इस सड़क की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। फ्रांस के नक्शे में पहली बार इस सड़क को 1701 में दर्शाया गया था। इस पर चलना बहुत ही ज्यादा खतरनाक माना जाता था। पहले के जमाने में लोग इस सड़क को पार करने के लिए नाव का इस्तेमाल करते थे। इस सड़क को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। केवल इतना ही नहीं, वे इस सड़क पर गाड़ी चला कर नया अनुभव भी हासिल करते हैं। वे इस सड़क को अपनी आंखों से डूबते हुए भी देखते हैं, जो कि एक अलग ही नजारा होता है।

पर्यटकों को दी जाती है सलाह

देखने में तो यह सड़क बहुत ही ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत है, लेकिन ज्वार के समय पानी में डूबने के कारण यह बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो जाती है। ऐसे में यदि सड़क पार करते वक्त आपका समय गलत हो, तो यह आपकी जिंदगी को जोखिम में डाल सकता है। आपको बता दें कि इस सड़क पर कई बार कार रेस भी आयोजित की जा चुकी है, जो कि काफी डेरिंग होता है। स्थानीय लोग इस सड़क का उपयोग ज्वार भाटा के समय को ध्यान में रखकर करते हैं, साथ ही वे बहुत ही सावधानी भी बरतते हैं। सड़क पर चेतावनी बोर्ड भी लगे हुए हैं, जिसमें ज्वार भाटा का समय लिखा गया है। इसके अलावा, यहां आने वाले पर्यटकों को यह सलाह दी जाती है कि वे कम ज्वार के 2 घंटे में ही सड़क को पार करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews