Peach रंग को चुना गया है “कलर ऑफ द ईयर”, जानें कैसा रहेगा इस साल फैशन स्टाइल

Peach रंग को चुना गया है “कलर ऑफ द ईयर”, जानें कैसा रहेगा इस साल फैशन स्टाइल

2024 Makeup Trends : लड़कियों के लिए मेकअप बहुत ही इंपोर्टेंट होता है। चाहे वह ऑफिस में जा रही हों या फिर पार्टी में, हैवी और लाइट मेकअप अपने अनुसार उन्हें परफेक्ट लुक प्रदान करता है। मेकअप से लोगों को अपनी और अट्रैक्ट कर सकती हैं। वहीं, इस साल पीच कलर को कलर ऑफ द ईयर चुना गया है। इसलिए मेकअप ट्रेंड के साथ चलते हुए आप भी इस कलर को अपने मेकअप का हिस्सा बनाएं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको 2024 मेकअप ट्रेंड के बारे में बताते हैं कि आप अपने लुक पर कौन से सेड को यूज कर सकते हैं…

makeup

स्मोकी आईज

स्मोकी आईज बहुत ही शानदार आई मेकअप लुक होता है। इसके लिए आप अच्छे और क्वालिटी ब्रशेज और अन्य आई मेकअप टूल्स का उपयोग करें। ब्लेंडिंग ब्रश, स्मुड्जिंग ब्रश और क्रीमी आईशैडो अप्लाई करने के लिए अच्छी फिंगर ब्रश आदि का इस्तेमाल बेस्ट रहेगा। कंसीलर, आईशैडो प्राइमर, डार्क और रिच शेडों जैसे कि ग्रे, ब्लैक, डीप ब्राउन आदि। जिन्हें अच्छे से ब्लेंड करें। आंखों को और भी बोल्ड बनाने के लिए कोहल पेंसिल या लाइनर का उपयोग करें।

बोल्ड और वाइब्रेट कलर

इस साल बोल्ड और वाइब्रेट कलर होठों पर छाए रहेंगे। साल 2024 में इलेक्ट्रिक ब्लू और रेडिएंट ट्रेड लिप्स शेड्स का ट्रेंड देखने को मिलेगा, जिसे आप अपनी स्किन टोन के अनुसार ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि लाइट सेड लिपस्टिक आपको यंग और रिच लुक प्रदान करता है। इसके अलावा, आप अपने लिप्स पर न्यूट्रल लिप लाइनर का भी उपयोग कर सकती हैं।

मैट मेकअप लुक

नेचुरल और मैट फिनिश लुक बहुत ही खास होता है। बता दें कि पिंक और पीच ब्लश किसी भी ओकेशन पर फिट हो सकता है। यदि आप नेचुरल और मैट फिनिश लुक को अधिक एन्हांस करना चाहती हैं, तो आप डार्कर स्किन टोन के लिए डीप पिंक और पीच, मीडियम स्किन टोन के लिए मौव और लाइटर स्किन टोन के लिए लाइट पिंक और पीच का यूज कर सकती हैं। जिसके बाद ब्लशर को अच्छे से ब्लेंड करना है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews