Credit Score: ज्यादा क्रेडिट स्कोर वालों को मिलते हैं कई फायदे, जरूरत के समय दिक्कतें होती हैं दूर

credit score

Credit Score: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का चलन तेजी से बढ़ रही है। चाहे शहर हो या गांव करीब-करीब हर जगह क्रेडिट कार्ड की मांग बढ़ती जा रही है। क्रेडिट कार्ड के जरिए कई प्रकार के छूट, ऑफर्स और बोनस कार्ड होल्डर को मिलते रहते हैं, जिसके कारण उनको मुनाफा मिलता है। वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर ज्यादा अच्छा है तो आपको और भी कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। आपको बता दें 750 क्रेडिट स्कोर ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसके जरिए आप आसानी ऋण को आसनी से मंजूर करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो और भी कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं कि ये सुविधाएं कौन-कौन सी है-

कम ब्याज दर पर लोन

क्रेडिट स्कोर अच्छा होने का बहुत बड़ा फायदा कम ब्याज दर लोन मिलना संभव हो जाता है। बैंक आपको कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर करती है। साथ ही आप बैंक से ब्याज दर को कम करने के लिए भी कह सकते हैं।

लोन आसानी से मिलना

जिसका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, उनको बैंक आसानी से लोन अप्रूव कर देती है, क्योंकि आपकी एक अच्छी क्रेडिट बन जाती है। इसके अलावा आप दूसरा बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो भी आसानी से बन जाता है।

इंश्योरेंस प्रीमियम में फायदे

वहीं जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है उनको कंपनियों से इंश्योरेंस आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनियां कम प्रीमियम पर भी आपको इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करा सकती हैं।

ज्यादा क्रेडिट लिमिट

अगर आपका बहुत समय से अच्छा है तो आपको क्रेडिट लिमिट में फायदा होता है। बैंक द्वारा सामान्य क्रेडिट स्कोर वालों की तुलना में ज्यादा क्रेडिट स्कोर वालों को क्रेडिट लिमिट बढ़ा देती है। जिसका सीधा फायदा आपको होता है।

ऑफर्स

क्रेडिट स्कोर जिसका बढ़िया होता है, उन्हें बैंक द्वारा कम क्रेडिट स्कोर वालों की तुलना में ज्यादा किफायती ऑफर्स दिया जाता है। इसका सीधा असर उनकी जेब पड़ता है। वहीं कुछ बैंकों की तरफ से ज्यादा क्रेडिट स्कोर वालों को प्रीमियम कार्ड भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

(Disclaimer: यह सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। MP Breaking  News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews