Period Cramps: पीरियड क्रैम्प्स ने कर दिया है उठना-बैठना मुश्किल, इस चाय से दर्द को मिनटों में दूर भगाए

Period Cramps: पीरियड के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन कई महिलाओं के लिए बेहद परेशानी का सबब होता है। इन तकलीफों से राहत पाने के लिए कई दवाएं और घरेलू उपाय मौजूद हैं। नानी मां की बताई यह चाय पीरियड के दर्द को कम करने में मददगार हो सकती है।
periods

Period Cramps: हर महीने आने वाले पीरियड्स (Periods) कुछ महिलाओं के लिए काफी तकलीफदेय हो सकते हैं। तेज दर्द, मरोड़ और ऐंठन जैसी समस्याएं उनकी दिनचर्या को भी प्रभावित कर देती हैं। पीरियड्स में होने वाले इस दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना या हर महीने दवाओं पर निर्भर रहना सही नहीं है। दरअस, शरीर में हार्मोनल असंतुलन, तनाव, खानपान और जरूरी पोषक तत्वों की कमी समेत कई चीजें पीरियड्स साइकल को प्रभावित करती हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई महिलाएं इस बात को भी अनदेखा कर देती हैं कि पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द, ब्लीडिंग और पीएमएस के लक्षण, उनके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ संकेत देते हैं। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं, पीरियड के दर्द को कम करने के लिए कई घरेलू नुस्खे भी कारगर साबित होते हैं। पेनकिलर्स लेने के बजाय आप इन देसी नुस्खों को आजमा सकती हैं। इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में बताते हैं, जो पीरियड्स के दर्द में काफी राहत दिला सकता है। यह है – अदरक, हल्दी और सौंफ वाली चाय। यह न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि पीरियड्स के दर्द से भी राहत दिलाती है।

पीरियड के दर्द को कम करने वाली देसी चाय

सामग्री:

1 इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच सौंफ के बीज
1 कप पानी
शहद (स्वादानुसार)

विधि:

एक पैन में पानी उबालें। उबलते पानी में अदरक, हल्दी और सौंफ डालें। 5-10 मिनट तक उबालें। गैस बंद करें और चाय को थोड़ा ठंडा होने दें। छानकर कप में निकाल लें। स्वादानुसार शहद मिलाएं। गर्म-गर्म पीएं। आप इस चाय को पीरियड्स शुरू होने से पहले या दर्द होने पर दिन में 2 बार पी सकती हैं।

यह चाय कैसे काम करती है

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करते हैं। हल्दी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है। सौंफ पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट की ऐंठन को कम करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews