Hindi News

Personality Test: पैर की उंगलियां बताती हैं व्यक्ति का स्वभाव, जानें अपने अंदर छिपी खूबियां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का स्वभाव उसके व्यक्तित्व को उजागर करने का काम करता है। लेकिन स्वभाव के अलावा शरीर के अंग का आकार भी बहुत कुछ बताता है।
Personality Test: पैर की उंगलियां बताती हैं व्यक्ति का स्वभाव, जानें अपने अंदर छिपी खूबियां

Personality Test: हर व्यक्ति रहन-सहन, स्वभाव और व्यवहार में दूसरे से भिन्न होता है। अगर किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी जुटानी होती है तो हम सबसे पहले उसके स्वभाव को देखते हैं। व्यक्ति जिस तरह से फ्रेश आता है उसे के आधार पर उसकी पर्सनैलिटी तय की जाती है।

जितना किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार उसके व्यक्तित्व को उजागर करने का काम करता है। उतना ही उसके शरीर के अंग भी व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करते हैं। व्यक्ति की आंख, नाक, होंठ, मुंह सब कुछ उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन व्यक्ति के पैर का अंगूठा भी उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। चलिए आज आपको इसी के आधार पर पर्सनैलिटी की जानकारी देते हैं।

ग्रीक टो

आमतौर पर अधिकतर लोगों का पैर इसी तरह का होता है। जिन लोगों के अंगूठे के पास की उंगली बड़ी और बाकी उंगलियां छोटी होती है उसे ग्रीक पैर कहा जाता है। इस तरह का आकार फायर फुट,फ्रेम फुट भी कहलाता है। इनके स्वभाव की बात करें तो यह काफी सक्रिय किस्म के होते हैं। जोखिम भरे काम करने में इन्हें बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। यह नए-नए काम करने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। ये रचनात्मक किस्म के होते हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है।

पीजेंट टो

जिन लोगों के पैर का अंगूठा और अन्य उंगलियों का जाकर समान है वह पीजेंट टो वाले लोग कहलाते हैं। इनका अंगूठा बड़ा और अन्य सभी उंगलियों समान आकार की होती है। इनके व्यक्तित्व की बात करें तो यह काफी धैर्यवान होते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति यह धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हैं। यह ईमानदार और वफादार किस्म के होते हैं और रिश्तो को बखूबी निभाते हैं। यह काफी विचारशील होते हैं और हर कदम सोच समझ कर बढ़ाते हैं।

एजिप्टीयन टो

इन लोगों के पैर का अंगूठा सबसे बड़ा होता है और उसके बाद सारी उंगलियां बढ़ते से घटते क्रम में होती हैं। इस तरह के लोग सभी के प्रति प्रेम भरा व्यवहार रखते हैं। यह मिलनसार किस्म के होते हैं और मधुर स्वभाव से सभी का दिल जीत लेते हैं। लोग बहुत आसानी से इनके दोस्त बन जाते हैं। यह सभी तरह के लोगों से अच्छी तरह से निपटना जानते हैं। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो हर मुश्किल का हल निकालना इन्हें आता है।

रोमन टो

इस तरह के पैर के आकार में शुरू की तीन उंगलियां समान आकार की होती हैं और बाकी दोनों घटते क्रम में रहती है। व्यक्तित्व के मामले में इस तरह के लोग काफी संतुलित होते हैं। इन लोगों को घूमना फिरना और रोमांच से भरे हुए काम करना पसंद होता है। ये नई-नई चीजों को सीखना पसंद करते हैं। यह अपनी समझ और बुद्धि का विकास करना चाहते हैं इसलिए हमेशा नई चीज करते हैं। इनके सामने परिस्थिति चाहे कैसी भी क्यों न जाए यह कभी घबराते नहीं हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews