काले होंठ अब नहीं! घर की ये चीज़ें होंठों को बना देंगी गुलाबी और सॉफ्ट वो भी बिना खर्च के

अगर आपके होंठ काले हो गए हैं और चेहरे की चमक फीकी लगने लगी है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आपके घर में मौजूद कुछ आसान और नज़रुल चीज़ें आपके होठों को गुलाबी बना सकती है। जानिए काले होठों से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू उपाय।
Pink Lips

चेहरे की ख़ूबसूरती में होंठों का अहम रोल होता है। लेकिन जब होंठ काले सूखे और बेजान हो जाते हैं तो पूरे लुक पर असर पड़ता है। ज़्यादा धूप में रहना, पानी कम पीना, केमिकल वाली लिपस्टिक का ज़्यादा इस्तेमाल करना या स्मोकिंग जैसी आदतें होठों के कालेपन की वजह बन सकती है। ऐसे में कई लोग महंगे लिप बाम या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जो कुछ वक़्त के बाद असर दिखाना बंद कर देते हैं।

अगर आप भी अपने काले होठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कुछ चीज़ों से ये काम बड़ी आसानी से किया जा सकता है। ये उपाय न सिर्फ़ सस्ते हैं बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के लिप्स को नैचुरली पिंक और सॉफ़्ट बना देते हैं।

घरेलू नुस्खों से पाएं काले होंठों से राहत

1. नींबू और शहद से करें होंठों की मसाज

नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो डार्कनेस को हल्का करने में मदद करते हैं, वहीं शहद लिप्स को नमी और पोषण देता है। ये कॉम्बिनेशन होंठों की टोन को सुधारने में बेहद असरदार है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं।
  • इसे अपने होंठों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

2. चुकंदर का रस देगा नैचुरल गुलाबी रंग

चुकंदर यानी बीटरूट में नैचुरल पिगमेंट होता है जो होंठों को पिंक टिंट देता है। साथ ही इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो लिप्स को हेल्दी रखते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक छोटा चुकंदर लें और उसका रस निकालें।
  • रुई की मदद से इसे होंठों पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद धो लें या पूरी रात रहने दें।

3. नारियल तेल और ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

अगर आपके होंठ न सिर्फ काले बल्कि फटे और रूखे भी हैं, तो नारियल तेल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहेगा। ये दोनों चीजें मिलकर लिप्स को डीप मॉइस्चराइज करती हैं और उनमें जान डालती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।
  • दिन में 2-3 बार होंठों पर लगाएं।
  • रात को सोते वक्त भी लगाना न भूलें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews