Hindi News

दुनिया की ऐसी जगहें, जहां ग्रेविटी होती है काफी कम! कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठ जाते हैं लोग

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
ऐसे में धरती पर शायद ही कोई जिंदा रह पाए, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी है, जहां बहुत कम मात्रा में गुरुत्वाकर्षण बल है। इसकी वजह भी काफी खास है।
दुनिया की ऐसी जगहें, जहां ग्रेविटी होती है काफी कम! कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठ जाते हैं लोग

Gravity Anomaly Places : इस दुनिया में एक से बढ़कर एक चीज देखने को या फिर सुनने को मिलती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज हम आपको धरती पर स्थित ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जीरो ग्रेविटी है। इसका मतलब यह है कि यहां पर बिल्कुल भी गुरुत्वाकर्षण बल नहीं के बराबर है।

हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के बिना धरती पर जीवन असंभव है, क्योंकि इसके बिना इंसान और चीज जमीन पर टिक नहीं पाएगी और वह हवा में फ्लोट करेंगे।

इसकी वजह है काफी खास

ऐसे में धरती पर शायद ही कोई जिंदा रह पाए, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी है, जहां बहुत कम मात्रा में गुरुत्वाकर्षण बल है। इसकी वजह भी काफी खास है। इसे गुरुत्वाकर्षण विसंगति कहते हैं। जी हां! आपको यह सुनने में काफी अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट

दरअसल, इन जगहों की लिस्ट में पहला नाम सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट शामिल है। यह अमेरिका के मिशिगन राज्य के सेंट इग्नोर शहर में स्थित है, जहां गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ही कम महसूस होता है। यहां दीवार पर लोग 90 डिग्री एंगल पर खड़े हो जाते हैं। दीवार पर कुर्सियां रख कर बैठ जाते हैं।

हूवर बांध

आश्चर्य की बात यह है कि अमेरिका के एरिजोना और नेवाडा राज्य की सीमा पर स्थित कोलोरेडो नदी पर हूवर बांध बना हुआ है, जहां नीचे नहीं बल्कि ऊपर की तरफ पानी का बहाव होता है। वैज्ञानिकों की मानें तो बांध का मजबूत अपड्राफ्ट एक शक्ति पैदा करता है, जिस कारण ऐसा होता है। इस नजारे को देखने के लिए दूर-दराज से पहुंचते हैं।

मिस्ट्री स्पॉट

इस लिस्ट में अगला नाम मिस्ट्री स्पॉट का है, जो कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। यहां पर लोग झुकी हुई स्थिति पर चलते हैं। यहां हर वस्तु ऊपर की ओर लुढ़कती हुई नजर आती है। इसकी मुख्य वजह गुरुत्वाकर्षण बल की कमी मानी जाती है।

माउंट आरागाट्स

इस लिस्ट में अगला नाम माउंट आरागाट्स का शामिल है, जो कि आर्मेनिया में तुर्की की बॉर्डर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां नदी ऊपर की ओर बहती है। बता दें कि यहां सालों भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !